Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

 

दुबई टेनिस चैंपियनशिप: नोवाक जोकोविच क्वार्टरफाइनल में

Sports News, Tennis, Tennis Player, Dubai Tennis Championships, Novak Djokovic, Tallon Griekspoor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 02 Mar 2023

Last updated on: Mar 02, 2023, 00:00 IST

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने हॉलैंड के टेलन ग्रीक्सपुर को आसानी से हराकर दुबई टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। जोकोविच को अपने पहले मैच में जीत हासिल करने के लिए तीन सेटों तक जूझना पड़ा था लेकिन दूसरे मैच में वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर थे और उन्होंने ग्रीक्सपुर को बुधवार रात 6-2, 6-3 से हराकर एटीपी 500 टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बना ली। 

35 वर्षीय जोकोविच ने बेसलाइन से जबरदस्त हिटिंग का प्रदर्शन करते हुए 29 विनर्स लगाए। सत्र में 12-3 का रिकॉर्ड रखने वाले ग्रीक्सपुर के पास जोकोविच के प्रहारों का कोई जवाब नहीं था। जोकोविच ने इस जीत से दुबई में 13 बार उतरने में क्वार्टरफाइनल से पहले कभी नहीं हारने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा। 

सर्बियाई खिलाड़ी का क्वार्टरफाइनल में पोलैंड के ह्यूबर्ट हरकाज से मुकाबला होगा। एक अन्य मैच में दानिल मेदवेदेव ने अलेक्जेंडर बुबलिक को 6-4, 6-2 से हराकर अपनी लगातार 11वीं टूर लेवल जीत दर्ज की। मेदवेदेव ने यह मुकाबला मात्र 65 मिनट में जीता।

मेदवेदेव का अगला मुकाबला बोर्ना कोरिच से होगा। कोरिच ने थानासी कोकिनाकिस को 6-7(4), 6-3, 7-5 से हराकर तीसरी सीड मेदवेदेव से क्वार्टरफाइनल में भिड़ने का अधिकार हासिल किया। कोरिच का मेदवेदेव के खिलाफ 4-2 का रिकॉर्ड है।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Dubai Tennis Championships , Novak Djokovic , Tallon Griekspoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD