Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बेंगलुरू : सिरफिरे प्रेमी ने सरेआम महिला की चाकू मारकर की हत्या

Crime News India, Crime News, Bengaluru, Crime News Bengaluru
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 01 Mar 2023

Last updated on: Mar 01, 2023, 00:00 IST

पूर्वी बेंगलुरु में एक युवती की उसके प्रेमी ने 16 बार चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला और उसका प्रेमी दोनों अलग-अलग स्वास्थ्य सेवा कंपनियों के कर्मचारी थे और आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे अपराध की पुष्टि करते हुए, डीसीपी (पूर्व) भीमाशंकर एस. गुलेद ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों पहले एक ही कंपनी में काम करते थे। 

वे पांच साल से रिश्ते में थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों शहर के अलग-अलग इलाकों में पेइंग गेस्ट (पीजी) में रह रहे थे। आरोपी दिनाकर शादी करना चाहता था, लेकिन पीड़िता ने अपने परिवार की आपत्तियों का हवाला देते हुए मना कर दिया था। गुलेद ने मीडिया से कहा, जब उसने कहा कि उसका परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं होगा तो वह आगबबूला हो गया। 

उसने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार की शाम दिनाकर ने पीड़िता पर हमला उस वक्त किया, जब वह अपने काम से लौट रही थी। दोनों के बीच कहासुनी के बाद दिनाकर ने चाकू निकाला और उस पर बार-बार वार किया। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दिनाकर को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News India , Crime News , Bengaluru , Crime News Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD