Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

दूसरा टेस्ट: फॉलोआन खेलने के बाद न्यूजीलैंड की इंग्लैंड पर एक रन से रोमांचक जीत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, New Zealand, England, New Zealand Vs England, 2nd Test
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वेलिंगटन , 28 Feb 2023

Last updated on: Feb 28, 2023, 00:00 IST

न्यूजीलैंड ने फॉलोआन खेलने के बावजूद इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में रोमांचक अंदाज में पांचवें और अंतिम दिन मंगलवार को एक रन से पराजित कर दिया। न्यूजीलैंड इस तरह चौथी टीम बन गयी जिसने फॉलोआन खेलने के बाद जीत हासिल की। यह सीरीज 1-1 से ड्रा रही। 

तेज गेंदबाज नील वेगनर (4/62) न्यूजीलैंड की जीत के हीरो रहे जब उन्होंने जेम्स एंडरसन को लेग साइड में विकेटकीपर के हाथों कैच करा कर न्यूजीलैंड को ऐतिहासिक जीत दिलाई। मेजबान टीम की उम्मीदें उस समय धूमिल दिखाई दे रही थीं जब इंग्लैंड के आठ विकेट पर 435 पारी घोषित के जवाब में उसकी पारी 209 रन पर सिमट गयी और उसे फॉलोआन खेलने के लिए मजबूर किया गया। 

लेकिन केन विलियम्सन के चौथे दिन 26वें टेस्ट शतक ने न्यूजीलैंड को कुछ उम्मीदें दे दीं। इंग्लैंड को जीत के लिए 258 रन का लक्ष्य मिला और वे उस समय नियंत्रण में नजर आ रहे थे जब जो रुट (95) और बेन स्टोक्स (33) क्रीज पर थे और इंग्लैंड को 60 रनों से कम की जरूरत थी। 

लेकिन वेगनर और टिम साउदी (3/45) ने शानदार गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को दो मैच की सीरीज 1-1 से बराबर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। न्यूजीलैंड इस तरह चौथी टीम बन गयी जिसने फॉलोआन खेलने के बाद जीत हासिल की। इससे पहले 2001 में भारत ने कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अविश्वसनीय जीत हासिल की थी। 

न्यूजीलैंड की एक रन की जीत का अंतर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दूसरा मौका है जब मैच का फैसला इतने कम अंतर से हुआ है। इससे पहले वेस्ट इंडीज ने 1983 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में एक रन से जीत हासिल की थी। यह मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं था क्योंकि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों ही जून के फाइनल की होड़ से बाहर हो चुके हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , New Zealand , England , New Zealand Vs England , 2nd Test

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD