Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत 13वीं किस्त जारी की

Atal Dulloo, Agriculture Production Department, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 27 Feb 2023

Last updated on: Feb 27, 2023, 00:00 IST

कृषि उत्पादन और किसान कल्याण विभाग, जम्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी करने के संबंध में लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि उत्पादन विभाग अटल डुल्लू ने यहां बाबा जित्तो किसान केंद्र तालाब तिल्लो में आयोजित समारोह की अध्यक्षता की।

इस अवसर पर जिला विकास परिषद के अध्यक्ष भारत भूषण विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में विशेष सचिव कृषि उत्पादन विभाग टी.के. भटट, निदेशक कृषि जम्मू के.के. शर्मा, निदेशक पशुपालन शुभ्रा शर्मा, निदेशक भेड़पालन कृष्ण लाल, विस्तार, विपणन, मधुमक्खी पालन संयुक्त निदेशक और वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा जम्मू संभाग के 200 से अधिक किसानों ने भाग लिया। 

सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता और जमीनी स्तर के किसानों को सशक्त बनाने के संकल्प के अनुरूप, लगभग 8 करोड़ लाभार्थी किसान परिवारों को 16,800 करोड़ रुपये की राशि पीएम द्वारा डिजिटल रूप से हस्तांतरित की गई। पीएम-किसान योजना के तहत, पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ प्रदान किया जा रहा है, जो प्रत्येक 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में देय है। 

राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती है। इस योजना के तहत अब तक 2.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि किसान परिवारों को हस्तांतरित की जा चुकी है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य आर्थिक सहायता के रूप में देश के अन्नदाता को सम्मान देना है। 

उन्होंने शिक्षित युवाओं से कृषि क्षेत्र को पूर्णकालिक पेशे के रूप में अपनाने की अपील की। बताया गया कि 13वीं किस्त के तहत आज जेके यूटी के करीब 6.5 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। इसी तरह के कार्यक्रम सभी जिला व अनुमंडल मुख्यालयों पर आयोजित किए गए।

 

Tags: Atal Dulloo , Agriculture Production Department , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD