Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ 'आप' नेताओं ने बीजेपी दफ्तर के सामने किया ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ पुलिस ने कैबिनेट मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Brahm Shankar Jimpa, Dr Balbir Singh, Laljit Singh Bhullar, Protest, Agitation, Demonstration, Strike
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Feb 2023

Last updated on: Feb 27, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ 'आप' नेताओं ने सोमवार को चंडीगढ़ में बीजेपी मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।विरोध प्रदर्शन में पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अनमोल गगन मान, लालचंद कटारूचक, ब्रह्म शंकर जिंपा, डॉ बलबीर सिंह, हरजोत बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, लालजीत सिंह भुल्लर, चेतन सिंह जौडेमाजरा, डॉ. इंदरबीर सिंह निझर और 'आप' पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट समेत सैकड़ों 'आप' नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

'आप' नेताओं ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। 'आप' नेताओं ने नारों के जरिए सिसोदिया की गिरफ्तारी को तानाशाही फैसला बताया और ऐसी कार्रवाई को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 'आप' पंजाब के वरिष्ठ नेता और वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बीजेपी सरकार विरोधियों की आवाज दबाने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। 

भाजपा आम आदमी पार्टी से डरती है इसीलिए आप नेताओं पर फर्जी केस दर्ज कर जेल में डाल रही हैं।दिल्ली के शिक्षा मंत्री के तौर पर मनीष सिसोदिया ने गरीब बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की। 

आज दिल्ली में अमीर और गरीब सभी के बच्चे सरकारी स्कूल में एक साथ पढ़ रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली में स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाएं। 

इन स्कूलों में पढ़कर आज दिल्ली के बच्चे आईआईटी और एम्स में जा रहे हैं। दिल्ली के शिक्षा क्रांति से डरकर भाजपा ने मनीष सिसोदिया पर झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया के घर पर कई बार ईडी की रेड हुई और बैंक खाते खंगाले गए, लेकिन कुछ नहीं मिला। सीबीआई ने मोदी सरकार के दबाव में आकर मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है।

 भाजपा का मकसद मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करना नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को रोकना है। लेकिन आम आदमी पार्टी रुकने वाले नहीं है। जल्द ही जनता के सामने सारा सच सामने आ जाएगा।

उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया देश के सबसे बढ़िया एजुकेशन मिनिस्टर हैं। आज पूरी दुनिया में उनकी चर्चा हो रही है। सीबीआई के पास उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। 

भाजपा के कोई नेता 10 हजार करोड़ कह रहा है तो कोई 25 हजार करोड़ कह रहा है, लेकिन एक रुपए की भी रिकवरी नहीं हुई। भाजपा को दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों के माता-पिता की बददुआ लगेगी।इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शन करने के लिए कैबिनेट मंत्रियों सहित आप के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Brahm Shankar Jimpa , Dr Balbir Singh , Laljit Singh Bhullar , Protest , Agitation , Demonstration , Strike

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD