Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में हिस्सेदार बनने के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से दिए निमंत्रण को उद्योगपतियों ने भरपूर समर्थन दिया

पंजाब को प्रगतिशील और खुशहाल राज्य बनाने के लिए बड़े निवेश का किया वायदा

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Anmol Gagan Mann,5th Progressive Punjab Investor Summit 2023, Progressive Punjab Investor Summit, PPIS, Invest Punjab, Punjab Investors Summit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस. ए. एस नगर (मोहाली) , 24 Feb 2023

Last updated on: Feb 24, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में हिस्सेदार बनने के निमंत्रण के प्रति सकारात्मक समर्थन देते हुये उद्योग जगत के दिग्गजों ने आज भरोसा दिया कि वह राज्य को तरक्की और खुशहाल के लिए बड़े स्तर पर निवेश करेंगे। ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन रजिन्दर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब सरकार का सहयोग बेमिसाल है। 

उन्होंने कहा कि नौजवानों को बड़े स्तर पर रोज़गार देने के लिए ग्रुप कई गुणा विस्तार कर रहा है। राजिन्दर गुप्ता ने उद्योग के विकास पर विशेष ज़ोर देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये वर्धमान स्टीलज़ के वाइस चेयरमैन और एम. डी. सचित जैन ने कहा कि ग्रुप लगातार तरक्की कर रहा है और राज्य की कार्य विधि सर्वोत्त्म है। 

उन्होंने औद्योगिक इकाईयों को और प्रफुल्लित करने के लिए सहयोग देने के लिए इनवैस्ट पंजाब की सराहना की। सचित जैन ने इस शानदार समागम करवाने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। सी. आई. आई. पंजाब के चेयरमैन अमित थापर ने कहा कि निवेश को उत्साहित करने के लिए राज्य सरकार के इरादे बड़े स्पष्ट और सराहनीय हैं। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सम्मेलन को निर्विघ्न और सुचारू ढंग से सम्पूर्ण करके एक नया मापदंड कायम किया है। श्री थापर ने रोज़गार के और मौके पैदा करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में अधिक से अधिक निवेश का भरोसा भी दिया। अपने संबोधन में सपन वन ग्रुप के नेशनल हैड वैल्ल, लोकनाथन नादर ने इनवैस्ट पंजाब के दौरान हुए शानदार तजुर्बो के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। 

उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि प्रोग्रेसिव पंजाब अब नये कदम उठाकर असली अर्थों में प्रगतिशील (प्रोग्रेसिव) पंजाब बन गया है। लोकनाथन नादर ने कहा कि यह सम्मेलन राज्य में बड़े स्तर पर निवेश करने के लिए समूह की वचनबद्धता को और मज़बूत करेगा। 

समागम को संबोधन करते हुये सुखजीत सरदाना ग्रुप के उप प्रधान भवदीप सरदाना ने इनवैस्ट पंजाब के दौरान हुए शानदार तजुर्बो के बारे बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे बढ़िया तजुर्बों को देश भर में भी मान्यता प्राप्त है। भवदीप सरदाना ने सरकार का धन्यवाद किया और निवेश के लिए मुख्यमंत्री के यत्नों को लाभदायक और सकारात्मक बताया। 

अपने संबोधन में सनाथान पोलीकोट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरैक्टर परेश दत्तानी ने कहा कि पहले जब कंपनी ने विस्तार करने का फ़ैसला किया था तो पंजाब का नाम कहीं भी नहीं था, परन्तु अब इनवैस्ट पंजाब के इस शानदार अनुभव ने उनको राज्य में निवेश करने के लिए बहुत उत्साहित किया है। परेश दत्तानी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने निवेश को उत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए हैं। 

इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये थिंक गैस के सी. ई. ओ. हरदीप पुरी ने राज्य में व्यापार के दायरे के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में सी. एन. जी. खेतर में बहुत संभावनाएं मौजूद हैं। श्री पुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने उनकी बहुत मदद की है। 

अपने संबोधन में टेली-परफॉरमेंस के प्रमुख अनीश मकड़ ने मुख्यमंत्री की तरफ से निवेश को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन एक सफल उद्यम है क्योंकि हर विचार-विमर्श बहुत अहम और लाभकारी रहा। अनीश मकड़ ने कहा कि पंजाब में औद्योगिक क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं और ऐसे सम्मेलन राज्य के आर्थिक विकास में तेज़ी लाएंगे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Anmol Gagan Mann , 5th Progressive Punjab Investor Summit 2023 , Progressive Punjab Investor Summit , PPIS , Invest Punjab , Punjab Investors Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD