Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

हैदराबाद एयरपोर्ट पर 23 महिलाओं के पास से 7.89 करोड़ रुपये का सोना बरामद

Crime News, Crime News India, Hyderabad, Hyderabad News, Hyderabad Airport, Hyderabad Airport News, Gold Seizure At Hyderabad Airport
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 23 Feb 2023

Last updated on: Feb 23, 2023, 00:00 IST

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने सूडान से शारजाह के रास्ते पहुंची 23 महिला यात्रियों से 7.89 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बुधवार को एयरपोर्ट पहुंची सभी महिलाओं और उनके सामान की तलाशी लेने पर कुल 14,906.3 ग्राम सोना बरामद हुआ। 

इसमें 14,415 ग्राम 22 कैरेट का सोना और 491 ग्राम 24 कैरेट का सोना शामिल था। अधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग यात्रियों से बरामद मात्रा के आधार पर उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। यात्रियों ने सोने के गहने अपने जूतों में छिपा रखे थे। 

यह इस साल एयरपोर्ट पर सोने की सबसे बड़ी खेप है। इससे पहले सीमा शुल्क अधिकारियों ने 11 जनवरी को दुबई से आए एक यात्री से 33.57 लाख रुपये मूल्य का 583.11 ग्राम सोना जब्त किया था। उसने सेलोटेप वाले मोबाइल कवर में सोने की छड़ें छुपा रखी थीं। वहीं छह जनवरी को दुबई से आए चार यात्रियों के पास से 77.02 लाख रुपये का सोना जब्त किया गया था। 

रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन पहले ही सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से आए एक यात्री के पास से 27.78 लाख रुपये का सोना जब्त किया था। इसके अलावा एक जनवरी को दुबई से आए एक यात्री के पास से 16 लाख रुपये का सोना जब्त किया गया था।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Hyderabad , Hyderabad News , Hyderabad Airport , Hyderabad Airport News , Gold Seizure At Hyderabad Airport

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD