Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

ईडी के 95 फीसदी छापे विपक्षी नेताओं के ठिकानों पर : मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun Kharge, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Feb 2023

Last updated on: Feb 20, 2023, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 95 फीसदी छापे विपक्षी नेताओं, खासकर उनकी पार्टी के नेताओं पर होते हैं। यह प्रतिक्रिया प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस अधिवेशन से पहले छत्तीसगढ़ में छापेमारी के बाद आई है। 

खड़गे ने ट्विटर पर कहा, यह बीजेपी की कायरतापूर्ण हरकत है, लेकिन कांग्रेस इन हथकंडों से झुकने वाली नहीं है। बीजेपी पर 'फेयर एंड लवली' योजना चलाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि, जो लोग उनके साथ जुड़ते हैं, वे 'अचानक' ईमानदार हो जाते हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, चाहे वह हिमंत बिस्वा सरमा हों या शुभेंदु अधिकारी। 

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया, प्रधानमंत्री ने ईडी को वहां नहीं भेजा, जहां इसकी जरूरत है। उनके पास एक उचित योजना है क्योंकि जिनके खिलाफ पूर्व में ईडी ने जांच खोली, तो वे भाजपा में शामिल होने के बाद निर्दोष हो गए। कांग्रेस अधिवेशन से तीन दिन पहले ईडी ने सोमवार सुबह कोयला खनन मामले में छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर छापेमारी की। 

एक सूत्र ने बताया कि सभी ठिकाने कांग्रेस के विभिन्न नेताओं के हैं। सूत्र ने कहा, राज्य पार्टी कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, राज्य पीआरओ आरपी सिंह, श्रम समिति के अध्यक्ष सुशील सनी अग्रवाल के परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD