Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

एशिया कप में बीसीसीआई के रुख पर शाहिद अफरीदी ने दिया बयान

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Asia Cup, Asia Cup 2023, Board of Control for Cricket in India, BCCI, Asian Cricket Council, ACC, Shahid Afridi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Feb 2023

Last updated on: Feb 16, 2023, 00:00 IST

एशिया कप के 2023 सीजन को लेकर चल रहे विवाद के बीच, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता शाहिद अफरीदी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भारतीय टीम के पाकिस्तान नहीं जाने के फैसले पर अपना बयान दिया है। एशिया कप 2023 का आयोजन सितंबर में पाकिस्तान में होना है। 

हालांकि, एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पिछले साल यह स्पष्ट कर दिया था कि भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी। साथ ही मांग की थी कि इस आयोजन को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाए। 

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेले जाने वाले वनडे विश्व कप का बहिष्कार करने की धमकी भी दी है। समा टीवी से बात करते हुए अफरीदी ने कहा, "अगर कोई अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाता है तो इस तरह के फैसले लेना आसान नहीं होता है। उन्हें बहुत सी चीजों को देखना होगा। 

भारत अगर इस तरह का कड़ा रुख अपना रहा है, तो उन्होंने खुद को इतना मजबूत बना लिया है, इसलिए वे इस तरह की बात कर पा रहे हैं। अन्यथा, उनमें साहस नहीं होता। अंत में, यह खुद को मजबूत बनाना और फिर निर्णय लेना है। इस महीने की शुरुआत में बहरीन में एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक, जिसमें बीसीसीआई सचिव शाह और पीसीबी अध्यक्ष सेठी और अन्य एसीसी बोर्ड के सदस्यों ने भाग लिया था। 

इस बैठक में एशिया कप के आयोजन स्थल पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता, क्या भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा? क्या हम भारत में वनडे विश्व कप का बहिष्कार करेंगे? लेकिन हमें किसी न किसी बिंदु पर एक स्टैंड लेने की जरूरत है। 

इस मामले में, आईसीसी की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है, उन्हें आगे आना चाहिए। लेकिन मैं यह कह दूं कि आईसीसी भी बीसीसीआई के सामने कुछ नहीं कर पाएगा, तो यह गलत नहीं होगा। भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन द्वारा भारत में 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप में पाकिस्तान की धमकी पर तीखी प्रतिक्रिया देने के बाद अफरीदी की यह टिप्पणी आई है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Asia Cup , Asia Cup 2023 , Board of Control for Cricket in India , BCCI , Asian Cricket Council , ACC , Shahid Afridi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD