Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

काग्रेस को अपने शासन काल के स्कैम का जवाब देना चाहिए : सीएम बसवराज बोम्मई

Basavaraj Bommai, BJP, Bharatiya Janata Party, Karnataka, Bengaluru, Chief Minister Of Karnataka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बंगलुरु , 15 Feb 2023

Last updated on: Feb 15, 2023, 00:00 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि कांग्रेस को अपने शासन काल के दौरान निविदा घोटालों के बारे में सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार के घोटालों की जांच लोकायुक्त कर रहा है और पार्टी को उन आरोपों का स्पष्टीकरण देना चाहिए। 

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्दारमैया और कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देते हुए बोम्मई ने ये बात कही। उन्होंने कहा, कांग्रेस के नेता सत्ता में वापस आने पर उन्हें जांच की धमकी दे रहे हैं। 

इसका मतलब है कि वे लूटने के लिए सत्ता में आ रहे हैं। उन्होंने खुद ही अपने एजेंडे का खुलासा कर दिया है। 40 फीसदी कमीशन के आरोप बेबुनियाद हैं और वे सदन के सामने सबूत पेश करने में नाकाम रहे हैं। जांच की गारंटी है अगर वे सबूत के साथ मामला दर्ज करते हैं। 

हवा में फायरिंग करने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा, बिना कोई सबूत दिए बयान देने का कोई फायदा नहीं है। कांग्रेस ने पांच साल तक शासन किया और उन्होंने निविदाएं भी मंगाईं। भाजपा के सत्ता में आने के बाद एक न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली समिति ने उन सभी निविदाओं को देखा और अब हर चीज की जांच की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि जब शिवकुमार जल संसाधन मंत्री थे तब टेंडर निरीक्षण समिति के साथ-साथ टीएसी को भी हटा दिया गया था। दो स्तरीय निरीक्षण व्यवस्था को निगम ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के रास्ते खोले, लेकिन भाजपा सरकार ने निरीक्षण व्यवस्था को फिर से स्थापित किया है इसलिए उन्हें भ्रष्टाचार के बारे में बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। 

इससे पहले शिवकुमार ने आरोप लगाय था कि मुख्यमंत्री कार्यालय पुराने बिलों को मंजूरी देने और नई परियोजनाओं को मंजूरी देने के दौरान कमीशन वसूलने में शामिल है।

 

Tags: Basavaraj Bommai , BJP , Bharatiya Janata Party , Karnataka , Bengaluru , Chief Minister Of Karnataka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD