Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

आईसीसी टी20 रैंकिंग : जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष ने हासिल की बढ़त, स्मृति मंधाना नंबर तीन पर बरकरार

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Jemimah Rodrigues, Richa Ghosh, Smriti Mandhana, ICC Womens T20I Player Rankings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 14 Feb 2023

Last updated on: Feb 14, 2023, 00:00 IST

भारत की जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बाद मंगलवार को जारी ताजा आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में क्रमश: 11वें और 36वें स्थान पर पहुंच गई हैं। पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 52 रन बनाने वाली जेमिमा 13वें स्थान से 11वें पायदान पर आ गईं, जबकि घोष नाबाद 31 रन की पारी के बाद 42वें से 36वें स्थान पर आ गई। 

उंगली की चोट के कारण अभियान के पहले मैच से चूकने वाली उपकप्तान स्मृति मंधाना तीसरे स्थान पर भारतीय बल्लेबाज बनी हुई हैं। उनकी सलामी जोड़ीदार शेफाली वर्मा भी 10वें स्थान पर बरकरार हैं। इस बीच, पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ ने भारत के खिलाफ नाबाद 68 रन बनाकर तीन पायदान की छलांग लगाई और 30वें स्थान पर कब्जा कर लिया। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली की 55 रन की पारी ने उन्हें दो पायदान ऊपर सातवें स्थान पर पहुंचा दिया। श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु (नौवें स्थान) टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं, जिसमें दक्षिण के खिलाफ यादगार जीत में 68 रन की मैच विजयी पारी भी शामिल है।

वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज (चार पायदान ऊपर 18वें स्थान पर), आयरलैंड की गैबी लेविस (दो पायदान ऊपर 22वें स्थान पर) और ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी (चार पायदान ऊपर 25वें स्थान पर) अन्य खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें इस नई रैंकिंग में फायदा हुआ है। 

आईसीसी मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि दक्षिण अफ्रीका की चलोए ट्रायॉन (तीन पायदान ऊपर चढ़कर 37वें स्थान पर), इंग्लैंड की एलिस कैप्सी (13 पायदान की छलांग के साथ 38वें स्थान पर) और श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा (नौ पायदान की बढ़त से 43वें स्थान पर) ने भी बढ़त हासिल की हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में, इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन और दक्षिण अफ्रीका की नॉनकुलुलेको म्लाबा ने शीर्ष दो में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Jemimah Rodrigues , Richa Ghosh , Smriti Mandhana , ICC Womens T20I Player Rankings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD