Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

दिल्ली की रिंग रोड पर दुर्घटना में एक लड़के की मौत, 2 घायल

Hadsa India, Hadsa, New Delhi, Hadsa New Delhi, Accident, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Feb 2023

Last updated on: Feb 13, 2023, 00:00 IST

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके के पास रिंग रोड पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में एक पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को रात करीब 2.45 बजे कॉल मिली, जिसके बाद एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक स्कूटर पर सवार तीन लड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घायलों को सिविल लाइंस के ट्रॉमा सेंटर में भेज दिया गया, जहां जहांगीरपुरी निवासी अंशुल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि हर्ष और अयम उपचाराधीन पाए गए।"

अधिकारी ने कहा कि पुलिस को घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला, हालांकि घायल व्यक्तियों के बयान दर्ज करने के बाद घटना के सटीक क्रम का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा, "भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।"

 

Tags: Hadsa India , Hadsa , New Delhi , Hadsa New Delhi , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD