Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

बिजनौर में मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

Crime News, Crime News India, Bijnor, Bijnor News, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिजनौर , 12 Feb 2023

Last updated on: Feb 12, 2023, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ में तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी रविवार को दी। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले दानिश, गुलाब और याकूब के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रवीण रंजन ने बताया कि मुठभेड़ कोतवाली शहर अंतर्गत मोहल्ला मिर्दगान कस्बों में कब्रिस्तान के पास शनिवार को हुई। 

अधिकारी ने कहा, कोतवाली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन लोग गोकशी कर रहे। तत्काल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अभियुक्तों को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। उन लोगों ने पुलिस दल पर गोलियां चला दीं। इसके बाद, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उन पर गोलियां चलाईं। 

दोनों तरफ से हो रही फायरिंग में आरोपी दानिश को गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी की गोली लगने से पुलिस एक जवान दुष्यंत कुमार भी घायल हो गए। दोनों को तुरंत एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से 1 तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस सहित गोकशी में इस्तेमाल उपकरण और 110 किलो गाय का मांस भी बरामद किया गया है। 

एसपी ने कहा आरोपियों के खिलाफ कोतवाली शहर थाने में आईपीसी की धारा 307 (जान से मारने का प्रयास), 3/25 आर्म्स एक्ट, 3,5,8 गौवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Bijnor , Bijnor News , Uttar Pradesh , Uttar Pradesh News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD