Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

पंजाब पुलिस द्वारा कनाडा आधारित आतंकवादी लखबीर लंडा का सहयोगी अपने तीन साथियों समेत जालंधर से गिरफ़्तार

मुलजि़मों के कब्जे से चार पिस्तौल, गोला-बारूद और दो मोटरसाईकल बरामद

Crime News Punjab, Crime News, Jalandhar Police, Jalandhar, Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, Lakhbir Singh, Lakhbir Singh Landa, Lakhbir Landa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/जालंधर , 10 Feb 2023

Last updated on: Feb 10, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध जारी मुहिम के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने कनाडा आधारित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा के सहयोगी को उसके तीन साथियों समेत गिरफ़्तार करके उनके कब्जे से चार पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया है।

यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।  गिरफ़्तार मुख्य दोषी की पहचान विजय कुमार उर्फ तोती निवासी गाँव भीखा नंगल, करतारपुर के तौर पर हुई है, जबकि उसके तीन साथियों की पहचान अमरदीप सिंह उर्फ पटवारी, सूरज सिंह और राहुल लहौच के तौर पर हुई है, जो जालंधर के रहने वाले हैं।  

सभी मुलजि़मों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और मुख्य मुलजि़म विजय उर्फ तोती नशों, ग़ैर-कानूनी हथियारों, अपहरण और फिरौती से सम्बन्धित 18 आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है। 

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह जानकारी मिलने कि दोषी विजय अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर करतारपुर क्षेत्र में अपराध को अंजाम देने की साजिश रच रहा है, जालंधर ग्रामीण की पुलिस टीम ने तुरंत जालंधर के दुरगी क्षेत्र में ड्रेन के नज़दीक विशेष नाका लगाया और दो मोटरसाईकलों पर सवार चारों मुलजि़मों को सफलतापूर्वक गिरफ़्तार कर लिया।  

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों मोटरसाईकलों को कब्ज़े में ले लिया और मुलजि़मों के पास से चार पिस्तौल जिनमें 10 जि़दा कारतूसों समेत दो .32 बोर देसी पिस्तौल, दो जि़दा कारतूसों समेत एक 9 एम.एम. देसी पिस्तौल और 1 जि़दा कारतूस समेत .12 बोर देसी पिस्तौल शामिल हैं, बरामद किए हैं।

इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) जालंधर ग्रामीण ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए दो मुलजि़म कपूरथला पुलिस को अपहरण करने के मामलों में भी वांछित थे, जिन्होंने कपूरथला जिले के गाँव गाजी गडाना के एक निवासी को अगवा करके उसकी रिहाई के लिए 3 करोड़ रुपए की माँग की थी। 

यह मामला कपूरथला के थाना ढिल्लवां में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि इस सम्बन्धित भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की धारा 379-बी, 386, 392 और 506 और आम्र्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत थाना करतारपुर में एफ.आई.आर. नं. 16 के अधीन नया मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Crime News , Jalandhar Police , Jalandhar , Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Lakhbir Singh , Lakhbir Singh Landa , Lakhbir Landa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD