Sunday, 28 May 2023

 

 

खास खबरें तीन साल में यूपी में क्रियाशील होंगे 22 एयरपोर्ट : ज्योतिरादित्य सिंधिया आखिर कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है? - अमित शाह जोश हेजलवुड के अनफिट होने पर डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की एकादश में बोलैंड को चाहते हैं रिकी पोंटिंग नागेश सर के साथ काम करना मेरे करियर का सबसे अच्छा वक्त रहा : प्रिया बापट जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 4 लोगों के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज सिद्दारमैया मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को होगा : रणदीप सिंह सुरजेवाला सोनाक्षी सिन्हा ने 'दहाड़' के निर्माताओं को अपने हाथों बनाई पेंटिंग भेंट की सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के उदयपुर बाजार में आम लोगों की समस्याएं सुनी प्रदेश की नर्सरियों में दो वर्षों में तीन करोड़ पौधों का लक्ष्य किया जाएगा पूरा : लाल चंद कटारुचक्क डीजीपी ने लुधियाना के 13 पुलिस थानों में 120 किलोवॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र किए समर्पित ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने 66 केवी सब स्टेशन कल्याणपुर के उपभोक्ताओं को समर्पित किया अमन अरोड़ा द्वारा फगवाड़ा में अति-आधुनिक ‘‘सैंटर ऑफ एक्सीलेंस’’ का उद्घाटन पंजाब के सेवा केन्द्रों में बकाया मामलों की संख्या कम होकर 0.16 प्रतिशत हुई सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएँ 'रुसलान' टाइटल को लेकर सलमान खान के जीजा को कोर्ट का नोटिस कांग्रेस भारतीय संस्कृति से नफरत क्यों करती है, पवित्र सेंगोल को वॉकिंग स्टिक के रूप में संग्रहालय में रखा गया : अमित शाह 9 साल में नौकरियां छीनकर 'विश्वगुरु' बना भारत : मल्लिकार्जुन खड़गे ग्वालियर घराने और गोरखपुर का नाता सदियों पुराना : योगी आदित्यनाथ '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल पटियाला जिले में भाजपा को मिली बड़ी मजबूती लुधियाना के साहनेवाल की बेटी और बेटे ने किया इलाके का नाम रोशन एमएलए की ओर से विशेष सम्मान

 

अगर खतरा पैदा हुआ तो करेंगे कार्रवाई, बाइडेन की चीन को चेतावनी

Joe Biden, Washington, International Leader, US President, United States, White House, New York, America, #WhiteHouse, #NewYork, #UnitedStates, #America, #Washington

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

वॉशिंगटन , 08 Feb 2023

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर उसकी संप्रभुता को खतरा हुआ तो अमेरिका एक्शन लेगा। वो पिछले हफ्ते अमेरिकी हवाई क्षेत्र में एक चीनी जासूसी बैलून के प्रवेश करने की घटना के बारे में बात कर रहे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा दिए गए अपने दूसरे स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में बाइडेन ने बारीकियों में गए बिना कहा कि वो चीन के साथ संबंध को संघर्ष के बजाय एक प्रतियोगिता के रूप में देखते हैं। 

उन्होंने मंगलवार रात अपने संबोधन में कहा, जैसा कि हमने पिछले सप्ताह स्पष्ट किया था, अगर चीन हमारी संप्रभुता को खतरा पैदा करता है, तो हम अपने देश की रक्षा के लिए कार्रवाई करेंगे और हमने किया। संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को 4 फरवरी को अटलांटिक महासागर के ऊपर एक अमेरिकी एफ-22 फाइटर जेट ने मार गिराया। 

अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने 2 फरवरी को कहा था कि वे हवा में एक अजीब वस्तु देख रहे हैं और इसे नीचे गिराने से पहले पानी के ऊपर पहुंचने तक इंतजार किया। अधिकारियों ने इसे अमेरिकी संप्रभुता और आंतरिक कानूनों का उल्लंघन बताया। गुब्बारे को मार गिराए जाने के एक दिन बाद दक्षिण कैरोलाइना में मर्टल बीच के तट पर इसके मलबे को निकाला गया। 

घटना के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने बीजिंग की यात्रा रद्द कर दी, जिसमें राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक बैठक भी शामिल थी। चीन ने हालांकि पूरी घटना पर खेद जताया था और कहा था ये बैलून भटक गया था। अपने मंगलवार रात के संबोधन में, बाइडेन ने यूक्रेन पर भी बात की। 

कीव के खिलाफ मॉस्को के चल रहे युद्ध के बीच उन्होंने यूक्रेन की जब तक संभव हो मदद करने के लिए अपने प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया।अमेरिका ने यूक्रेन को रूसी आक्रमण का सामना करने में मदद करने के लिए अरबों मूल्य के सैन्य उपकरण भेजे हैं, और उसने ऐसा करने के लिए नाटो और अन्य सहयोगियों को एकजुट किया है। हमने नाटो को एकजुट किया और एक वैश्विक गठबंधन बनाया। हम (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन की आक्रामकता के खिलाफ खड़े हैं, उन्होंने कहा।

 

Tags: Joe Biden , Washington , International Leader , US President , United States , White House , New York , America , #WhiteHouse , #NewYork , #UnitedStates , #America , #Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD