Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

स्वराज एन्क्लेव में श्रीमद् भागवत महा पुराण कथा यज्ञ का आयोजन

समुंदर मंथन और श्रीकृष्ण जन्म लीला की व्याख्या

Dharmik, Kharar, Kharar News, News of Kharar, Kharar Updates
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 03 Feb 2023

Last updated on: Feb 03, 2023, 00:00 IST

स्वराज एन्क्लेव, निजर छज्जूमाजरा रोड सेक्टर-126 में निवासियों एवं अन्य श्रद्धालुओं के सहयोग से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राकेश राणा,  स्वराज एनक्लेव वूमेन वेलफेयर सोसाइट की अध्यक्ष सनिता शर्मा, कुसम राणा आदि ने बताया कि श्रीमद् भागवत महापुराण कथा यज्ञ 30 जनवरी को शुरू हुआ था जो 5 फरवरी रविवार को समाप्त होगा।  

दोपहर 2.30 बजे से शाम 6 बजे तक पंडित दिनेश शास्त्री द्वारा कथा, प्रवचन और भगवान की स्तुति की जाती है।आज पंडित दिनेश शास्त्री ने देवताओं द्वारा समुद्र मंथन और श्री कृष्ण के जन्म के बारे में विस्तार से वर्णन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर भागवत कथा का पाठ सरवन किया और श्रीकृष्ण का जन्म दिन श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया। इससे पहले सुबह प्रेम चंद शास्त्री ने पूजा अर्चना की। 

पंडित दिनेश शास्त्री ने इस अवसर पर प्रभु की स्तुति करते हुए कहा कि हमें भागवत महा पुराण से शिक्षा लेकर इसे अपने जीवन में उतारना चाहिए। परिवार और समाज में एकजुट होकर हर समस्या से लड़ा जा सकता है, इसलिए सभी को प्रेम से रहना चाहिए।  व्यक्ति को धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि उसका जीवन सफल हो सके।रविवार को लंगर अट्ट परोसा जाएगा। 

इस मौके पर बलजीत कौर, संतोष रोहिला, ममता पठानिया, संतोष, सीमा, नीरू, रिकू कुमारी, सविता, सरिता शर्मा, जस्सी, मीरा, अन्नू सैनी, ममता गढ़वालन, उषा शरमन, नीलम शर्मा, परमजीत कौर, पूजा, शालू, अनु जस्सी, सुनीता सिंहपुरी, अंजू यागिक, सरदेव सिंह, मेजर सिंह, सोमनाथ वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Tags: Dharmik , Kharar , Kharar News , News of Kharar , Kharar Updates

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD