Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

आईएएनएस समीक्षा: 'लव जिहाद' जैसा गंभीर मुद्दा उठाती है फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत'

Bollywood, Review, Alaya F., Karan Mehta, Vicky Kaushal, Sapna Pabbi, Anurag Kashyap, Amit Trivedi, Almost Pyar with DJ Mohabbat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Feb 2023

Last updated on: Feb 03, 2023, 00:00 IST

निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' काफी चर्चाओं में है। फिल्म में अलाया एफ., करण मेहता और विक्की कौशल और सपना पब्बी जैसे शानदार कलाकार है। फिल्म 122 मिनट की है। फिल्म में अनुराग कश्यप ने कई मुद्दों से निपटते हुए, कुछ ऐसे युवाओं के जटिल जीवन को दिखाने की कोशिश की है, जो हमेशा खुद को खोजने का प्रयास करते है। 

वह प्यार की तलाश में रहते हैं। फिल्म में दो समानांतर कहानियों को दिखाया गया है। फिल्म में अलाया एफ और करण मेहता दोहरी भूमिका में है, एक किरदार में वह एक अंतर-धार्मिक जोड़े के रूप में नजर आ रहे हैं। पहली कहानी भारत के एक छोटे से शहर से और दूसरी कहानी लंदन में दिखाई जाती है। 

वहीं, विक्की कौशल ने डीजे का रोल निभाया है। दोनों कहानियों में परिवार का सम्मान उनके बच्चों के प्यार में पड़ने से प्रभावित होता है। फिल्म में अलाया एफ और करण मेहता फिल्म में दोहरी भूमिका में है। हिमाचल प्रदेश के डलहौजी की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म में 16 साल की अमृता एक बेफिक्र रवैये वाली लड़की हैं, जब वह 21 साल के याकुन (करण मेहता) को देखती है, तो वह उसके प्यार में पागल हो जाती है। 

दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाइयां हो रहती है, फिर भी वह एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं। चूंकि अमृता नाबालिग है, ऐसे में दोनों घर से भाग जाने का प्लान बनाते है। प्लान के मुताबिक, दोनों उसके भाई की मोटरसाइकिल की चाबियां और बटुआ चुराते हुए भोर होते ही चुपके से निकल जाते थे। 

जब उनके भाग जाने का पता परिवार वालों को लगता है, तो वे परेशान हो जाते है। वहीं अमृता के भाई याकुन को जान से मारने की बात कहते है। इस बीच, सीन लंदन की कहानी का आता है, जिसमें डीजे हरमीत और आयशा की लव स्टोरी को दिखाया जाता है। दोनों की लव स्टोरीज लोगों की दिलचस्पी को बनाए रखती है। 

फिल्म में अनुराग ने लव-जेहाद, अमीरी-गरीबी, पितृसत्ता, समलैंगिक रिश्ते, आज के दौर के इंस्टंट प्यार जैसे कई मुद्दों को उठाया है। इन सभी के बीच में, एक और किरदार है, जो इन दो कहानियों के बीच एक कड़ी है। वह है 'डीजे मोहब्बत', जिसका किरदार विक्की कौशल निभा रहे है, जो अपनी आवाज और व्यूप्वाइंट से युवाओं को बेहतर सलाह देता है। 

फिल्म बिल्कुल भी हिंसक नहीं है। फिल्म में अमित त्रिवेदी के शानदार गाने है। लंदन और डलहौजी के शानदार लोकेशन पर कैमरामैन सिल्वेस्टर फोंसेका द्वारा शूट किया गया हैं। यह करण मेहता की पहली फिल्म है। उन्होंने अपने किरदार के लिए जमकर मेहनत की है। 

अलाया फिल्म में बेहद खूबसूरत लग रही है, लेकिन उनकी क्षमता का कम उपयोग किया गया है। कश्यप दो अभिनेताओं के शानदार किरदार के लिए प्रशंसा के पात्र हैं। यह उनका टैलेंट ही होता है जो प्रखरता से अहम भूमिकाओं के दम पर पूरी फिल्म से दर्शकों को बांधे रखते हैं। 

फिल्म में बेलगाम इच्छा और क्रोध से भरे दो लोगों की कश्यप की कल्पना को कुशलता से निभाया गया है। उन सभी के लिए जो ओटीटी प्लेटफार्मों पर हाल की फिल्मों और सीरीज में आतंकवाद के थीम्स से परेशान हो गए, उनके लिए यह बेस्ट एंटरटेनमेंट है। आईएएनएस की ओर से इस फिल्म को 3 रेटिंग्स दी जाती है।

 

Tags: Bollywood , Review , Alaya F. , Karan Mehta , Vicky Kaushal , Sapna Pabbi , Anurag Kashyap , Amit Trivedi , Almost Pyar with DJ Mohabbat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD