Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज की भारत में कीमत 74,999 रुपये से शुरू

Technology, Commercial, Samsung, Samsung Galaxy, Samsung Galaxy S23, Samsung Galaxy S23 Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Feb 2023

Last updated on: Feb 02, 2023, 00:00 IST

सैमसंग ने गुरुवार को भारत में 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर अपनी गैलेक्सी एस23 सीरीज लॉन्च करने की घोषणा की। गैलेक्सी एस23 सीरीज तीन वैरिएंट- एस23, एस23 प्लस और एस23 अल्ट्रा में फैंटम ब्लैक, क्रीम, ग्रीन और लैवेंडर रंगों में आती है और यह 2 फरवरी से देश भर में ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। 

कंपनी ने कहा कि इसके अलावा, गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा में एडेप्टिव पिक्सल के साथ बिल्कुल नया 200 एमपी सेंसर है, जो शानदार विवरण के साथ इमेजेज को कैप्चर कर सकता है। गैलेक्सी एस23 सीरीज का फ्रंट कैमरा नाइटोग्राफी के साथ-साथ डुअल पिक्सल ऑटोफोकस तकनीक से लैस है, जो कम रोशनी की स्थिति में भी फ्रंट कैमरे से शूटिंग करने की अनुमति देता है। 

डुअल पिक्सल ऑटोफोकस तकनीक भी फ्रंट कैमरे से 60 प्रतिशत तेज फोकस सुनिश्चित करती है। कंपनी ने कहा कि इसके अलावा, सुपर क्वाड पिक्सल एएफ के साथ, रियर कैमरा 50 प्रतिशत तेजी से काम कर सकता है। गैलेक्सी एस23 सीरीज के वीडियो को सुपर एचडीआर, एनहैंस्ड नॉइज कंट्रोल एल्गोरिद्म और रात में स्मूद और शार्प इमेज के लिए 2 एक्स वाइडर ओआईएस के साथ बेहतर बनाया गया है। 

मेनस्ट्रीम मोबाइल गेमिंग के लिए, गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा रियल-टाइम रे ट्रेसिंग के साथ आता है। सैमसंग ने कहा कि इसके साथ, उपयोगकर्ता प्रकाश की हर किरण को अनुकरण और ट्रैक करने वाली तकनीक के साथ ²श्यों के अधिक जीवंत रेंडरिंग देखने में सक्षम होंगे।

 

Tags: Technology , Commercial , Samsung , Samsung Galaxy , Samsung Galaxy S23 , Samsung Galaxy S23 Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD