Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

संभावनाओं का साल 2026 : बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ धोखाधड़ी के लिए जालसाज अपना रहे नए तरीके, ऐसे करें बचाव

Technology
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Jan 2026

Last updated on: Jan 05, 2026, 12:19 IST

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है। जालसाज भी धोखधड़ी करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। मौजूदा समय में धोखाधड़ी केवल ओटीपी या लिंक के जरिए अकाउंट खाली करने तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इसमें एआई आदि का भी काफी इस्तेमाल हो रहा है। इस आर्टिकल में हम उन पांच तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मौजूदा समय में जालसाज आमतौर पर धोखाधड़ी के लिए अपना रहे हैं।

हाल में ही एक चौकाना वाला ट्रेंड सामने आया है, जिसमें जालसाज एआई की अवाज में कोई परिचित या परिवारजन आदि बनकर इमरजेंसी का हवाला देते हैं और तुरंत यूपीआई या किसी क्यूआर कोड पर पैसे भेजने की मांग करते हैं। ऐसे में इस प्रकार के फ्रॉड से बचने की आवश्यकता है। ऐसी किसी परिस्थिति में फंसने पर सबसे पहले उस व्यक्ति को कॉल करें, जिसकी आवाज से जालसाज फ्रॉड करने की कोशिश कर रहा है। 

इससे आपको सही जानकारी मिलेगी कि जो व्यक्ति मदद मांग रहा है, वह सही है या नहीं। ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए फ्रॉड के चलन में तेजी से वृद्धि हुई है। इसमें अकसर जालसाल फेसबुक या इंस्टाग्राम पर लोकप्रिय ब्रांड के फेक पेज बना लेते हैं। इस पर प्रोडक्ट को लिस्ट करके पेमेंट ले लेते हैं, लेकिन प्रोडक्ट कभी डिलीवर नहीं होता है।

ऐसे में जब भी आप शॉपिंग करें, तो पुख्ता करें कि जिस पेज से आप शॉपिंग कर रहे हैं, वह असली है या नहीं। अगर कोई भी संदेह है तो वहां से शॉपिंग बिल्कुल भी न करें। फेक बिल के जरिए धोखाधड़ी के ट्रेंड में हाल के दिनों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसमें जानकार आपके मेल और मोबाइल नवंबर आदि पर बिजली, पानी और गैस आदि का फेक बिल भेजता है और भुगतान करने को कहता है। 

अकसर यह बिल असली जैसे लगते हैं। इससे बचने के लिए आप जब भी बिल आए तो चेक करें कि वह आधिकारिक माध्यम जैसे कंपनी की मेल आईडी, आधिकारिक मोबाइल नंबर आदि से आया है या नहीं। अगर कोई भी शक होता है तो आप उस कंपनी के ऑफिस पर जाकर पता कर सकते हैं कि बिल असली है या नहीं।

 

Tags: Technology

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD