Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

पंजाब पुलिस द्वारा अंतर-राज्यीय फार्मा ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश; दो जेल कैदियों समेत चार व्यक्ति 5.31 लाख फार्मा ओपीओयड्ज़ के साथ गिरफ्तार

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fatehgarh Sahib Police, Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़तेहगढ़ साहिब , 31 Jan 2023

Last updated on: Jan 31, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के हिस्से के तौर पर फ़तेहगढ़ साहिब पुलिस ने जेल से चल रहे अंतर-राज्यीय फार्मास्यूटीकल ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए दो जेल कैदियों और एक सप्लायर समेत चार व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े से 5.31 लाख फार्मा ओपीओयड्ज़ बरामद किए हैं।  

गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सन्नी कुमार निवासी लुधियाना और रणजीत सिंह उर्फ रिंकू निवासी लुधियाना के रूप में हुई है, जबकि ईशान गुप्ता और रवि कुमार को केंद्रीय जेल लुधियाना से प्रोडक्शन वॉरंट पर लाया गया था।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस डीआईजी रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि फ़तेहगढ़ पुलिस ने 23 जनवरी 2023 को विशेष नाकाबंदी के दौरान सन्नी कुमार को काबू करके उसके कब्ज़े से 19,590 नशीलियें गोलियाँ बरामद की थीं।  

एसएसपी फ़तेहगढ़ साहिब डॉ. रवजोत गरेवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान मुलजि़म ने खुलासा किया कि वह ईशान गुप्ता और रवि कुमार के निर्देशों पर ग्राहकों को नशीली गोलियाँ सप्लाई करता था, जोकि केंद्रीय जेल लुधियाना से मोबाइल फ़ोन के द्वारा उससे संपर्क करते थे। 

इस सम्बन्धी लुधियाना में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने आगे कहा कि मुलजि़म द्वारा किए गए खुलासे के उपरांत पुलिस ने दोनों मुलजि़मों को प्रोडक्शन वॉरंट पर लाया गया। पुलिस ने उनके पास से एक सैमसंग गुरू मोबाइल फ़ोन भी बरामद किया, जिसका प्रयोग वह जेल में कर रहे थे।  

डीआईजी ने बताया कि दोनों मुलजि़मों ने खुलासा किया है कि उन्होंने रणजीत रिंकू के द्वारा सन्नी को फार्मा ड्रग सप्लाई करवाई थी और पुलिस द्वारा शनिवार को उसे भी गिरफ़्तार कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि मुलजि़म रणजीत रिंकू द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस टीमों ने लुधियाना में उसके द्वारा बताए गए स्थानों से लोमोटिल की 3.60 लाख गोलियाँ और ट्रामाडोल की 1.51 लाख गोलियाँ बरामद कीं।  

एसएसपी फ़तेहगढ़ साहिब ने बताया कि उन्होंने मुलजि़म रणजीत रिंकू का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है और मुख्य सप्लायर का पता लगाने के लिए और पूछताछ की जा रही है। इस मामले में और बरामदगी होने की उम्मीद है।जि़क्रयोग्य है कि इस सम्बन्धी एफआईआर नं. 15 तारीख़ 23.1.2023 को थाना गोबिन्दगढ़, फ़तेहगढ़ साहिब में एन.डी.पी.एस एक्ट की धारा 22सी और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया।  

बताने योग्य है कि फ़तेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा यह कार्यवाही पंजाब में फार्मास्यूटीकल ओपीओयड्ज़ की सप्लाई चेन और गठजोड़ को तोडऩे की कोशिश में लगातार कार्यवाहियों का हिस्सा है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fatehgarh Sahib Police , Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD