Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मडग्राम में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

विधायक रवि ठाकुर ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत, रावमापा मडग्राम के वार्षिक समारोह में नवाजे होनहार

Ravi Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 29 Jan 2023

Last updated on: Jan 29, 2023, 00:00 IST

जिला लाहौल स्पीति के  विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि शिक्षा बच्चों के जीवन का आधार है लिहाजा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा  प्रदान करना अनिवार्य है। जिला  में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए भविष्य में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति के उदयपुर उपमंडल में बहु तकनीकी संस्थान उदयपुर में कक्षाएं आरंभ की जाएगी जो कि फिलहाल सुंदर नगर में चल रही है उदयपुर से ही तकनीकी शिक्षा  की कक्षाएं शुरू की जाएंगी ताकि बच्चों को बाहरी क्षेत्रों की और रुख ना करना पड़े इसके लिए पुरजोर प्रयास किए जाएंगे। 

उन्होंने राजकीय महाविद्यालय कुकम सेरी कॉलेज  तथा जिला के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए प्रदेश सरकार  से मामला उठाने की भी बात कही। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कीकिसी भी क्षेत्र की उन्नति और तरक्की के लिए विद्यालय ही  सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है।  शिक्षा से ही बच्चों में एक सामाजिक व्यवहार उत्पन्न होता है ,जो उनको भविष्य में प्रगति की ओर ले जाता है। यह बात विधायक रवि ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मडग्राम के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के उपरांत कही।

रवि ठाकुर ने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अनुशासन जीवन में सकारात्मकता लाने के साथ अच्छी शिक्षा ग्रहण कर उन्नति की ओर अग्रसर करता है। उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की बहुमूल्य सम्पदा है और युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा एवं क्षमता का सदुपयोग कर एवं उनमें अनुशासन की भावना का विकास कर सुदृढ़ समाज, विकसित प्रदेश व सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय में बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए । विधायक रवि ठाकुर ने  कहा कि शिक्षण संस्थानों में इस प्रकार के समारोहों के आयोजन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होता है, वहीं यह तमाम विजेता अन्य विद्यार्थियों के सामने आदर्श के रूप में प्रस्तुत होते हैं जो अन्य बच्चों को आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करते हैं।

 उन्होंने कहा कि आज के कठिन प्रतिस्पर्धात्मक युग में छात्रों को एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ में निरंतर प्रयासरत रहना चाहिये और कठिन परिश्रम एवं निरंतर धैर्य के साथ अपने मुकाम तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिये।उन्होंने बच्चों का आहवान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद प्रतिस्पर्धाओं में भी बढ़-चढ़ कर भाग लें ताकि शारीरिक और मानसिक विकास बना रहे । 

उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि वह अपने सपनों के आधार पर अपने क्षमतावर्धन पर फोकस रखें और नशे जैसी सामाजिक कुरीति से  दूर रहने का भी आह्वान किया।स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश  कोड़ा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पर शिक्षा खंड उदयपुर के 10 विद्यालयों के बच्चों को उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से 50 हजार की धनराशि देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा विभाग सुरेश कुमार, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीर सिंह राजपूत,उप प्रधान सुरेंद्र कुमार, कांग्रेस पार्टी के मंडल स्तर के पदाधिकारी वह बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे ।

 

Tags: Ravi Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD