Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

ऑस्ट्रेलियन ओपन: स्टेफानोस सितसिपास पहली बार फाइनल में, नंबर एक स्थान से एक जीत दूर

Sports News, Tennis, Tennis Player, Australian Open, Australian Open 2023, Stefanos Tsitsipas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 27 Jan 2023

Last updated on: Jan 27, 2023, 00:00 IST

यूनान के स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को कारेन खाचानोव के खिलाफ संघर्षपूर्ण जीत के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहली बार प्रवेश कर लिया और अब वह नंबर एक रैंकिंग से एक जीत दूर रह गए हैं। सितसिपास ने तीन घंटे 21 मिनट तक चले मैच में 7-6(2), 6-4, 6-7(6), 6-3 से जीत हासिल की। 

तीसरी सीड यूनानी खिलाड़ी का रविवार के फाइनल में नौ बार के चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच या गैर वरीय अमेरिका के टॉमी पॉल से मुकाबला होगा। दोनों खिलाड़ी 2021 के फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी भिड़े थे जिसे जोकोविच ने पांच सेटों में जीता था। सितसिपास ने मैच के बाद ऑन कोर्ट इंटरव्यू में कहा, "यही वे क्षण हैं जिनके लिए मैं कड़ी मेहनत कर रहा था। 

ऐसे फाइनल में खेलना जिसका बहुत ज्यादा महत्व है, ज्यादा मायने रखता है।"उन्होंने कहा, "यह ग्रैंड स्लैम फाइनल है। मैं नंबर एक स्थान के लिए लडूंगा। यह मेरा बचपन का सपना था कि एक दिन मैं नंबर वन बनूंगा। मुझे खुशी है कि यह मौका ऑस्ट्रेलिया में आ गया है जो काफी महत्वपूर्ण स्थान है।"

खाचानोव ने तीसरे सेट में 5-4 के स्कोर पर मैच के लिए सर्विस कर रहे सितसिपास के प्रयास को पूरा नहीं होने दिया। उन्होंने शानदार फोरहैंड विनर्स लगाते हुए दो मैच अंक बचाये। टाई ब्रेक में लगातार चार अंक लेकर सेट जीत लिया। सितसिपास ने अगले सेट में जल्द ही 3-0 की बढ़त बना ली और सेट को 6-3 से जीतकर मैच निपटा दिया। उन्होंने अपने चौथे मैच अंक पर जीत हासिल की।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Australian Open , Australian Open 2023 , Stefanos Tsitsipas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD