Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की

 

कोपा डेल रे : एथलेटिक बिल्बाओ और रियाल मैड्रिड सेमीफाइनल में

Sports News, Football, Football Player, Copa del Rey, Athletic Club Bilbao, Real Madrid
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मैड्रिड(स्पेन) , 27 Jan 2023

Last updated on: Jan 27, 2023, 00:00 IST

रियाल मैड्रिड और एथलेटिक क्लब बिल्बाओ ने अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले जीतकर कोपा डेल रे फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रियाल मैड्रिड और बिल्बाओ ने क्रमश: एटलेटिको मैड्रिड और वेलेंशिया को हराया। रियाल मैड्रिड ने गुरूवार रात एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एटलेटिको के खिलाफ जीत हासिल की। 

पूर्व रियाल मैड्रिड स्ट्राइकर अल्वारो मोराटा ने गोल कर एटलेटिको को बढ़त दिलाई। रोड्रिगो के 79वें मिनट के गोल ने मैच को अतिरिक्त समय में पहुंचा दिया। अतिरिक्त समय में एटलेटिको के पास 10 खिलाड़ी रह गए जब स्टीफन सेविच को दो पीले कार्ड के कारण बाहर भेजा गया। 

करीम बेंजेमा ने 103वें मिनट में मार्कोस एसेंसियो के क्रॉस को गोल में पहुंचाकर मैच जीत लिया। विनिसियस जूनियर ने आखिरी मिनट में रियाल मैड्रिड का तीसरा गोल किया। इससे पहले एथलेटिक क्लब ने वेलेंशिया को 3-1 से हराकर चार वर्षों में पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को एफसी बार्सिलोना ने रियल सोसिएदाद को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी थी। दूसरे क्वार्टरफाइनल में ओसासुना ने सेविला को अतिरिक्त समय में 2-1 से हराया था।

 

Tags: Sports News , Football , Football Player , Copa del Rey , Athletic Club Bilbao , Real Madrid

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD