Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

रोहित शर्मा ने सिराज की प्रशंसा कर ईशान किशन के न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खेलने की पुष्टि की

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rohit Sharma, Mohammed Siraj, Ishan Kishan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 18 Jan 2023

Last updated on: Jan 18, 2023, 00:00 IST

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की और पुष्टि की है कि युवा बल्लेबाज ईशान किशन बुधवार से यहां शुरू हो रही न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में खेलेंगे। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "ईशान मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे। 

मुझे खुशी है कि बांग्लादेश में उस बेहतरीन पारी के बाद वह यहां रन बना सके।"किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने आखिरी एकदिवसीय मैच में सलामी बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक बनाया, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ हाल की एकदिवसीय श्रृंखला में उन्हें बाहर बैठना पड़ा। 

रोहित ने मोहम्मद सिराज की भी तारीफ करते हुए कहा, "पिछले कुछ वर्षों में, हमने देखा है कि सिराज ने तीनों प्रारूपों में कितना अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में सुधार किया है, उनकी लाइन और लंबाई में सुधार हुआ है। उन्होंने खासतौर पर अपनी आउटस्विंग पर काम किया है। 

इससे पहले, वह स्विंग के लिए प्रसिद्ध नहीं थे, लेकिन उन्होंने पिछली सीरीज में नई गेंद से स्विंग करने की अपनी क्षमता दिखाई है।"नई गेंद का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं है। सिराज अपनी गेंदबाजी को समझने लगे हैं। वह टीम के लिए काफी अच्छे गेंदबाज बन गए हैं, जो नई गेंद से और बीच के ओवरों में विकेट ले सकते हैं। 

उन्होंने आईपीएल के साथ अपनी डेथ बॉलिंग में भी सुधार किया है। भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रजत पाटीदार, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rohit Sharma , Mohammed Siraj , Ishan Kishan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD