Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जी-20 की अध्यक्षता एक महत्वपूर्ण अवसर, भाजपा कार्यकारिणी बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party, G20
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jan 2023

Last updated on: Jan 17, 2023, 00:00 IST

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे और अंतिम दिन विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत को मिली जी-20 की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में बढ़ रही भारत की साख को लेकर एक वक्तव्य रखा। विदेश मंत्री के वक्तव्य की जानकारी देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने बताया कि भारत को मिली जी-20 की अध्यक्षता एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर है और कार्यकारिणी की बैठक में इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंन्दन और हार्दिक स्वागत किया गया।

बैजयंत पांडा ने विदेश मंत्री के बयान का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले आठ वर्षों में भारत की छवि दुनिया में बदल गई है। पहले हम किसी भी समस्या का सामना करने के लिए अन्य देशों पर निर्भर होते थे, लेकिन आज बड़ी से बड़ी महामारी का हम मुकाबला भी कर रहे हैं और दूसरे देशों की मदद भी कर रहे हैं। 

कोविड के संकट काल में भारत ने यह साबित किया कि हम संकट का सामना करते हुए दुनिया के अन्य देशों की मदद भी कर सकते हैं। पांडा ने भारत को लोकतंत्र की जननी और वैश्विक स्तर पर जी-20 में शामिल देशों का महत्व बताते हुए कहा कि यह भारत के लिए दुनिया भर को अपने इतिहास, विभिन्न शहरों और नए भारत को दिखाने का एक मौका है क्योंकि देश भर में 50 से ज्यादा स्थानों पर जी-20 से जुड़े दो सौ से ज्यादा कार्यक्रम होने हैं। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों को लेकर उत्साहित हैं उसी तरह से सरकार देश और समाज के सभी तबकों को इन कार्यक्रमों के साथ जोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि जी-20 देशों के अलावा आईएमएफ और वल्र्ड बैंक जैसी 14 अन्य अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं भी भारत में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगी। 

उन्होंने कहा कि कोविड के संकट काल में दुनिया ने भारत की क्षमता को मान लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया को लीड कर रहा है और अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष, इसका एक उदाहरण है।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , G20

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD