Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

अनुराग ठाकुर ने आज कर्नाटक के धारवाड़ जिले में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

केन्‍द्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने युवाओं से स्वच्छ, सुंदर, सशक्त राष्ट्र बनाने की पहल करने को कहा

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, Thawarchand Gehlot, Basavaraj Bommai, Pralhad Joshi, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Information and Broadcasting, Karnataka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कर्नाटक , 16 Jan 2023

Last updated on: Jan 16, 2023, 00:00 IST

केन्‍द्रीय युवा कार्य, खेल और सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कर्नाटक के धारवाड़ जिले में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुरुवार को पांच दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया था।

केन्‍द्रीय युवा कार्य,खेल और सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने युवाओं को वाई-20 वार्ता और वाई-20 वॉक में शामिल होकर जी-20 नेताओं के लिए दस्तावेज तैयार करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर समाधानों के सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया।

मंत्री ने युवा पीढ़ी से एक स्वच्छ, सुंदर, सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए सरकार की पहल में सक्रिय रूप से शामिल होने का आग्रह किया। नरेन्‍द्र मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न युवा कल्याणकारी उपायों की रूपरेखा बताते हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आग्रह किया कि इन उपायों का राष्ट्र निर्माण में प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाना चाहिए।

उन्होंने हुबली-धारवाड़ में हरित महोत्सव के रूप में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। मंत्री ने स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए जीवन में कचरा कम करने की पहल की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से इस संबंध में संकल्प लेने का आह्वान किया।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव एकता और अखंडता का प्रतीक है क्योंकि यह पूरी तरह से भारत का एक लघु रूप बनाता है। खेल मंत्री ने युवा प्रतिनिधियों से उन संदेशों को दूसरों के साथ साझा करने के लिए कहा जो वे युवा उत्सव से लेकर जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश ने लगभग सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व वृद्धि और प्रगति हासिल की है। इस अवसर पर 19 व्यक्तियों और छह संगठनों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट कार्य और योगदान के लिए 2019-20 के राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बसवराज बोम्मई, केन्‍द्रीय कोयला और खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी, युवा कार्य और खेल मंत्रालय के निर्वाचित प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , Thawarchand Gehlot , Basavaraj Bommai , Pralhad Joshi , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting , Karnataka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD