Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिवरात्रि महोत्सव के महत्व को बरकरार रखना हमारी जिम्मेवारी : किशोरी लाल

18 से 22 तक आयोजित होगा बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Baijnath
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैजनाथ , 12 Jan 2023

Last updated on: Jan 12, 2023, 00:00 IST

राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ का आयोजन 18 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जायेगा। महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम बैजनाथ सलीम अंजाम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक बैजनाथ किशोरी लाल विशेष रूप में उपस्थित रहे।

सीपीएस  किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव अपना पुराना और ऐतिहासिक महत्व है। इस महत्व को बरकरार रखने के लिए शिवरात्रि महोत्सव को अधिक आकर्षक और मनोरंजक बनाया जाएगा। जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता को सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने मेले के सफल आयोजन को लेकर महोत्सव समितियों को पुनर्गठित करने के आदेश दिए। 

उन्होंने महोत्सव के दौरान यातायात सुविधा को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग को चलाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने आयोजन समिति से ऐतिहासिक शिव मंदिर में बढ़िया रूप में हवन का आयोजन करने के निर्देश दिये। किशोरी ने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव सभी का उत्सव है और इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता को सुनिश्चित बनाया जाए। 

उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर महोत्सव के आयोजन में सभी को आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि महोत्सव में आने वाले व्यापारियों को दुकानें भी मुनासिब रेट पर दी जाए ताकि किसी पर अनावश्यक बोझ ना पड़े।सीपीएस ने कहा कि मेले में पूर्व की भांति कुश्तियों के आयोजन तथा किसानों को अपने उत्पाद इत्यादि प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन भी सुनिश्चित बनाने के आदेश दिये। 

उन्होंने कहा कि महोत्सव में  तीनों सांस्कृतिक संध्याओं में प्रसिद्ध और नामी कलाकारों को आमंत्रित किया जाए, ताकि लोगों का भरपूर मनोरंजन हो सके। उन्होंने महोत्सव समिति को सांस्कृतिक संध्याओं में लोक कलाकारों और स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए  ताकि प्रदेश की संस्कृति को भी  संरक्षित करने में बल मिले। 

उन्होंने शीघ्र अध्यक्ष एवं एसडीएम को शुभरात्रि महोत्सव समिति की दूसरी बैठक आमंत्रित करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन महोत्सव समिति के अध्यक्ष सलीम आज़म ने बैठक का संचालन किया और कहा कि लोगों के सहयोग से बेहतर तरीके से हो इसे सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने उत्सव से पूर्व कलामंच को सुंदर और बढ़िया बनाने के कार्य को पूर्ण किया जायेगा। बैठक में समिति के सदस्यों से सुझाव भी आमंत्रित किये गये।

बैठक में पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव अनुराग शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जम्वाल, डीएसपी एल एम शर्मा  सहित महोत्सव समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Baijnath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD