Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

163 करोड़ रुपये वापस आने तक आप का खाता फ्रीज किया जाए : मनोज तिवारी

Manoj Tiwari, Bharatiya Janata Party, BJP, MP and Former State President
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jan 2023

Last updated on: Jan 12, 2023, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित किया। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपना और आम आदमी पार्टी का चेहरा चमकाने के लिए जनता का पैसा पानी की तरह बहाया है। 

सूचना एवं प्रचार निदेशालय ने सीएम केजरीवाल पर 163.61 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और वसूली का नोटिस भेजा है। हम मांग करते हैं कि जब तक यह पैसा वापस नहीं आता तब तक आम आदमी पार्टी के अकाउंट को तत्काल प्रभाव से फ्रीज किया जाना चाहिए। 

मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी ने दिल्ली के विकास के लिए जो पैसा आया था, उसे दूसरे राज्यों में अपनी पार्टी और उसके नेताओं का चेहरा चमकाने में खर्च किया। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बौखलाए हुए हैं और एक बार फिर अराजकता का परिचय दे रहे हैं। 

भाजपा नेता ने आगे कहा, मुख्यमंत्री केजरीवाल को खुद सामने आकर इस पूरे मामले पर बात करनी चाहिए, नहीं तो 62 विधायकों के खातों से पूरी राशि वसूल की जानी चाहिए, जिनके चेहरे इस पैसे से चमकाए गए हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार से जुड़ी योजनाओं और विज्ञापनों पर खर्च होने वाले पैसे पर भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन आम आदमी पार्टी के प्रचार के लिए दिल्ली सरकार के खजाने को लूटना जायज नहीं है।

 

Tags: Manoj Tiwari , Bharatiya Janata Party , BJP , MP and Former State President

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD