Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत बनाम श्रीलंका : दिलशान मदुशंका चोटिल, ईडन में दूसरे वनडे से बाहर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Dilshan Madushanka, IND Vs SL, 2nd ODI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 12 Jan 2023

Last updated on: Jan 12, 2023, 00:00 IST

श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी दिलशान मदुशंका के दाएं कंधे में चोट लग गई है और वह भारत के खिलाफ गुरुवार को यहां ईडन गार्डन्स में दूसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने बुधवार को एक ट्वीट में सूचित किया, "मदुशंका को गुवाहाटी में पहले एकदिवसीय मैच के दौरान आउटफील्ड में डाइव लगाने के दौरान चोट लग गई थी और उन्हें एक्स-रे और एमआरआई के लिए भेजा गया था।"

रिपोर्ट मिलने के बाद श्रीलंका टीम प्रबंधन ने गुरुवार को दूसरे वनडे में उन्हें बाहर रखने का फैसला किया। श्रीलंका क्रिकेट ने एक और ट्वीट में लिखा, "चमिका करुणारत्ने का ऊपरी होंठ का हिस्सा पहले एकदिवसीय मैच के टॉस से ठीक पहले गेंद लगने से चोटिल हो गया था।

उन्हें तीन टांके लगे और टीम के मेडिकल स्टाफ की सिफारिश के अनुसार मैच में भाग लिया। उनके टीम के लिए दूसरे वनडे में उपलब्ध रहने की उम्मीद है।"कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 108 रनों की पारी खेली, लेकिन भारत ने गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त लेने के लिए 67 रन से पहला वनडे जीता। 

मदुशंका ने उस मैच में अपनी शुरूआत की और छह ओवरों में 43 रन देकर एक विकेट झटका। भारत ने अपने 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाए। मदुशंका ने उस मैच में बल्लेबाजी नहीं की थी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Dilshan Madushanka , IND Vs SL , 2nd ODI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD