Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ मार्च में निर्धारित वनडे सीरीज खेलने से मना किया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Australia, Afghanistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैनबरा , 12 Jan 2023

Last updated on: Jan 12, 2023, 00:00 IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार के परामर्श के बाद, अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने से मना कर दिया है। यह श्रृंखला यूएई में मार्च में खेली जाने वाली थी। हाल ही में तालिबान शासन में महिलाओं और लड़कियों पर लगाए गए शैक्षणिक प्रतिबंधों के कारण यह फैसला लिया गया है। 

फरवरी में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय दौरे पर आएगी। पहले यह तय किया गया था कि इस दौरे के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम यूएई में यह वनडे सीरीज खेलेगी, जो आईसीसी सुपर लीग का भी हिस्सा होगी। लेकिन सीए के द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में अब यह कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया यह सीरीज नहीं खेलेगा। 

हाल ही में तालिबान शासन में महिलाओं और लड़कियों पर लगाए गए शैक्षणिक प्रतिबंधों के कारण यह फैसला लिया गया है। आईसीसी के सीईओ जेफ अलार्डिस ने भी तालिबान के इस फैसले को चिंताजनक बताया था। सीए ने इस सीरीज में हिस्सा लेने या न लेने के बारे में फैसला लेने के लिए विभिन्न संस्थाओ के साथ चर्चा की , जिसमें ऑस्ट्रेलियाई सरकार से भी राय ली गई थी। 

सीए के बयान में कहा गया है, "ऑस्ट्रेलियाई सरकार सहित प्रासंगिक हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फै़सला किया है कि वह मार्च 2023 में संयुक्त अरब अमीरात में निर्धारित ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच आगामी तीन मैचों की पुरुष वनडे सीरीज में हिस्सा लेने में असमर्थ है। 

यह निर्णय तालिबान द्वारा महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा, रोजगार के अवसरों, पार्कों और जिमों तक पहुंचने पर लगाए गए प्रतिबंधों की हालिया घोषणा के बाद लिया गया है।"बयान में आगे कहा गया है, "सीए, अफगानिस्तान सहित दुनिया भर में महिलाओं और पुरुषों के लिए खेल का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है और देश में महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहतर स्थिति की संभावना के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ जुड़ना जारी रखेगा। 

हम इस मामले पर समर्थन के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार को धन्यवाद देते हैं।"नवंबर 2021 में होबार्ट में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट के स्थगित होने के बाद महिलाओं पर तालिबान सरकार की नीतियों के कारण दो साल में यह दूसरी बार है, जब सीए ने अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज को रद्द कर दिया है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Australia , Afghanistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD