Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 17वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर गुयाना के राष्ट्रपति के साथ बैठक

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Dr. Mohamed Irfaan Ali, 17th Pravasi Bhartiya Divas, Indore, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 09 Jan 2023

Last updated on: Jan 09, 2023, 00:00 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) के अवसर पर कोऑपरेटिव रिपब्लिक ऑफ गुयाना के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद इरफान अली से मुलाकात की। राष्ट्रपति इरफान अली 8-14 जनवरी 2023 के दौरान भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं और 17वें पीबीडी में मुख्य अतिथि हैं।

दोनों नेताओं ने ऊर्जा, बुनियादी ढांचे के विकास, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य संबंधी देखभाल, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार और रक्षा संबंधों के क्षेत्र में सहयोग सहित कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत और गुयाना के लोगों के बीच मित्रता के 180 साल पुराने ऐतिहासिक संबंधों को याद किया तथा उन्हें और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

राष्ट्रपति इरफान अली राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और 10 जनवरी 2023 को प्रवासी भारतीय दिवस के समापन सत्र और प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार समारोह में भाग लेंगे। वे 11 जनवरी को इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में भी भाग लेंगे।इंदौर के अलावा, राष्ट्रपति अली दिल्ली, कानपुर, बेंगलुरु और मुंबई भी जायेंगे।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Dr. Mohamed Irfaan Ali , 17th Pravasi Bhartiya Divas , Indore , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD