Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

पर्यावरण संरक्षण के लिए उद्योगों को स्वनियमन अपनाने की आवश्यकता: संजय गुप्ता

Sanjay Gupta, Chairman Himachal Pradesh State Pollution Control Board, HPSPCB, Baddi, Solan,Baddi-Barotiwala-Nalagarh Industrial Association, BBNIA, Himachal Pradesh, Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बद्दी (सोलन) , 09 Jan 2023

Last updated on: Jan 09, 2023, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीएसपीसीबी) के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने आज जिला सोलन के क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी में एचपीएसपीसीबी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।उन्होंने औद्योगिक इकाइयों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की और सभी इकाइयां में विभिन्न प्रदूषण मानदंडों को जल, वायु और पर्यावरण संरक्षण अधिनियमों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में नगर निकायों के नियमन पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि इन क्षेत्रों में उनके द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक कचरे का निस्तारण और साफ-सफाई ठीक से हो सके।संजय गुप्ता ने बोर्ड के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत अपने सुझाव दिए और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग का आश्वासन दिया।

इसके उपरांत, संजय गुप्ता ने बद्दी के निकट झाड़माजरी में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक संघ (बीबीएनआईए) के साथ एक संवाद बैठक भी की जिसमें एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने औद्योगिक संचालन के संबंध में उनके सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को उठाया।

संजय गुप्ता ने प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए उद्योगों से स्व-नियमन अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने बीबीएनआईए से अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का भी आग्रह किया ताकि वे एचपी-ओसीएमएमएस पोर्टल की सुविधा का लाभ भी उठा सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि संघ की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव अपूर्व देवगन ने पर्यावरण से संबंधित विभिन्न मुद्दों और बोर्ड द्वारा की गई विभिन्न पहलों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से नमूना संग्रहण और पारदर्शिता के लिए पीसीबी के सैंपलिंग मॉड्यूल को अपग्रेड किया गया है।

मुख्य पर्यावरण अभियंता, क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी ने उद्योगों की वर्तमान स्थिति और बोर्ड के कार्यकलापों के बारे में प्रस्तुति दी।उद्योग संघ की ओर से बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया और एचडीएमए के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बीबीएन क्षेत्र में उद्योगों के वर्तमान परिदृश्य के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर कॉमन एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट और एपीआई निष्पादन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की गई।

 

Tags: Sanjay Gupta , Chairman Himachal Pradesh State Pollution Control Board , HPSPCB , Baddi , Solan , Baddi-Barotiwala-Nalagarh Industrial Association , BBNIA , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD