Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

युवा खिलाड़ियों के साथ धैर्य रखें : राहुल द्रविड़

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rahul Dravid, 2nd T20I, IND Vs SL, India Vs Sri Lanka, Maharashtra Cricket Association, MCA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 06 Jan 2023

Last updated on: Jan 06, 2023, 00:00 IST

भारत के प्रमुख कोच राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका से दूसरे टी20 में हार के बाद कहा है कि युवा खिलाड़ियों के साथ धैर्य रखना होगा क्योंकि उनका भी ऑफ डे हो सकता है। युवा खिलाड़ियों अर्शदीप सिंह, शुभमन गिल, शिवम मावी और राहुल त्रिपाठी का गुरूवार को ऑफ दिन रहा और भारत दूसरे मैच में 16 रन से हार गया जिससे तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी।

अर्शदीप ने दूसरे मैच में पांच नो बॉल फेंकी और टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इतनी नो बॉल फेंकने वाले हामिश रदरफोर्ड के बाद दूसरे गेंदबाज बन गए। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने जल्दी कई विकेट गंवाए लेकिन अक्षर पटेल (65) और सूर्यकुमार यादव (51) ने शानदार अर्धशतक बनाकर भारत की वापसी कराई लेकिन अंत में मेजबान टीम 16 रन से मैच हार गयी।

द्रविड़ ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को इस हार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने गुरूवार को मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमें इन युवा खिलाड़ियों के साथ धैर्य रखना होगा। इस टीम में कई युवा खिलाड़ी खेल रहे हैं। हमें समझना होगा कि इस तरह के मैच हो सकते हैं।"

कोच ने कहा, "युवा खिलाड़ी सुधार कर रहे हैं लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मुश्किल मुकाबले हो सकते हैं और यह उनके लिए सीखने का अच्छा अनुभव है। उनके भी ऑफ डे हो सकते हैं और सभी को उनके साथ धैर्य और संयम रखने की सलाह दी जाती है।" द्रविड़ ने साथ ही कहा, "अच्छी बात यह है कि इस साल सारा ध्यान 50 ओवर के विश्व कप पर होगा और टी20 विश्व कप के मैच हमें युवा खिलाड़ियों को आजमाने का मौका देंगे। 

हमें इन युवा खिलाड़ियों को समर्थन देना होगा ताकि वे ऐसे मुश्किल मैचों में भविष्य में अच्छा कर पाएं।" भारत ने अब तक दो टी 20 मैचों में तीन युवाओं गिल, मावी और त्रिपाठी को पदार्पण कराया है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rahul Dravid , 2nd T20I , IND Vs SL , India Vs Sri Lanka , Maharashtra Cricket Association , MCA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD