Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब के दफ़्तर में राजनैतिक पार्टियों की मीटिंग हुई, चुनाव के अंतिम प्रकाशना की सीडीज़ सौंपी

अंतिम वोटर सूची के प्रकाशन के उपरांत लगातार अपडेशन का दौर शुरू

Chief Electoral Officer Punjab, CEO, Chief Electoral Officer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jan 2023

Last updated on: Jan 05, 2023, 00:00 IST

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब के दफ़्तर की तरफ से गुरूवार को राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ वोटर सूची (बिना फोटो) की अंतिम प्रकाशन की सीडीज़ सौंपने के लिए मीटिंग की गई। वोटर सूची को अपडेट करने सम्बन्धी विशेष मुहिम स्पैशल समरी रिवीजऩ-2023 अंतिम वोटर सूची के प्रकाशन के साथ ही समाप्त हो गई है, जिससे वोटर सूची के निरंतर अप्पडेट करने का रास्ता साफ हो गया है।

मीटिंग के दौरान राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार पंजाब राज्य में स्वैच्छा से रजिस्टर्ड वोटरों के आधार नंबर एकत्रित करने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा है और 76.78 प्रतिशत वोटरों ने पहले ही स्वैच्छा से अपने आधार को वोटर कार्ड के साथ लिंक कर लिया है। आधार नंबर को वोटर कार्ड के साथ लिंक करने की मुहिम 31 मार्च, 2023 तक चलाई जायेगी।

मीटिंग में राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को चुनाव प्रक्रिया की मज़बूती के बारे अवगत करवाया गया और बताया गया कि कैसे तकनीक का प्रयोग करके हर पड़ाव पर पारदर्शिता लाई गई है। वोटर सूची को और बेहतर बनाने के मिशन में उनके सहयोग की माँग करते राजनैतिक पार्टियों को बताया गया कि पंजाब के वोटर पोर्टल www.nvsp.in पर लॉगइन करके ऑनलाइन या वोटर हेल्पलाइन एप(ऐंडरायड और आईओऐस) को डाउनलोड करके बड़े सुखद ढंग से अपने वोटर विवरणों में परिवर्तन/संशोधन कर सकते हैं।

राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने 80 साल से अधिक उम्र के वोटरों और दिव्यांग व्यक्तियों को पोस्टल बैलट की सुविधा प्रदान करने समेत भारतीय निर्वाचन आयोग की पहलकदमियों की सराहना करते हुये कहा कि वोटर कार्ड से आधार को जोडऩे की प्रक्रिया वोटर सूची में सुधार करने में बड़ी मदद करेगी।मीटिंग में बहुजन समाज पार्टी के स. अजीत सिंह, शिरोमणि अकाली दल के स. चरनजीत सिंह बराड़, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के स. गुरिन्दर सिंह शामिल हुए।

 

Tags: Chief Electoral Officer Punjab , CEO , Chief Electoral Officer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD