Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

जसप्रीत बुमराह श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम में शामिल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Jasprit Bumrah, Board of Control for Cricket in India, BCCI, India, Sri Lanka, ODI Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Jan 2023

Last updated on: Jan 03, 2023, 00:00 IST

स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया है। इस बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को जानकारी दी। बुमराह सितंबर 2022 से एक्शन से बाहर हैं और बाद में पीठ की चोट के कारण आईसीसी टी20 विश्व कप से बाहर हो गए थे।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "तेज गेंदबाज रिहैबिलिटेशन से गुजरे हैं और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने उन्हें फिट घोषित किया है। वह जल्द ही टीम इंडिया की वनडे टीम में शामिल होंगे।" श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज 10 जनवरी से गुवाहाटी में शुरू होगी। दूसरा और तीसरा मैच 12 और 15 जनवरी को कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे।

भारत ने दिसंबर में वनडे टीम की घोषणा की थी और शुरूआत में बुमराह को टीम में शामिल नहीं किया गया था, जिसमें कहा गया था कि बीसीसीआई तेज गेंदबाज को तेज गेंदबाजी विभाग में लाने के बारे में विचार करेगी। बुमराह के अलावा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह टीम में अन्य तेज गेंदबाज हैं, जिसमें तेज गेंदबाजी आलराउंडर हार्दिक पांड्या भी शामिल हैं।

श्रीलंका वनडे के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Jasprit Bumrah , Board of Control for Cricket in India , BCCI , India , Sri Lanka , ODI Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD