Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिग बॉस 16' प्रतियोगी के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी का एनसीएससी ने लिया गंभीर नोटिस

शो निर्माताओं , महाराष्ट्र सरकार से एक हफ्ते में कार्रवाई रिपोर्ट तलब

Vijay Sampla, Bharatiya Janata Party, BJP, Chairman National Commission for Scheduled Castes, NCSC, National Commission for Scheduled Castes
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Dec 2022

Last updated on: Dec 30, 2022, 00:00 IST

टेलीविजन शो 'बिग बॉस 16' के प्रतियोगी विकास मानकतला द्वारा एक एपिसोड में अन्य प्रतियोगी अर्चना गौतम के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी की घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने अपने अध्यक्ष विजय सांपला के आदेश पर महाराष्ट्र के अधिकारियों, मुंबई के पुलिस आयुक्त और शो की प्रोडक्शन कंपनियों को नोटिस देकर उनसे इस मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सात दिनों में देने को कहा है।

एक ट्विटर पोस्ट में अर्चना गौतम की टीम ने कहा कि विकास मानकतला ने अर्चना गौतम को 'नीच जाति के लोग' कहा। भारतीय कानून के अनुसार, यह स्पष्ट रूप से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है।

सोशल मीडिया पोस्ट पर प्राप्त सूचना के अनुसार अर्चना गौतम को जातिसूचक गाली देने की घटना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एनसीएससी ने सचिव (केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय), महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), पुलिस आयुक्त (मुंबई), कार्यकारी अधिकारी (एंडेमोल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (वायकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड) को उक्त मामले की जांच करने और 5 जनवरी, 2023 तक तथ्यों पर आधारित कार्रवाई की जानकारी के आधार पर रिपोर्ट डाक या ईमेल के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

सांपला ने अधिकारियों को चेताया कि यदि कार्रवाई रिपोर्ट निर्धारित समय के भीतर प्राप्त नहीं होती है, तो आयोग संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत उसे दी गई दीवानी अदालत की शक्तियों का प्रयोग कर सकेगा और दिल्ली में आयोग के समक्ष व्यक्तिगत उपस्थिति के लिए समन जारी कर सकेगा।

 

Tags: Vijay Sampla , Bharatiya Janata Party , BJP , Chairman National Commission for Scheduled Castes , NCSC , National Commission for Scheduled Castes

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD