Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

एनईएसटीएस और अमेज़न के बीच सहयोग डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों और विद्यार्थियों को सशक्त करेगा : अर्जुन मुंडा

जनजातीय कार्य मंत्रालय के एनईएसटीएस ने फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम के लिए अमेज़न के साथ साझेदारी की

Arjun Munda, Union Minister for Tribal Affairs, Bharatiya Janata Party, BJP, Ministry of Tribal Affairs, MoTA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Dec 2022

Last updated on: Dec 28, 2022, 00:00 IST

जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत जनजातीय विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति (एनईटीएस) ने लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन (एलएलएफ) के सहयोग से अमेज़ॅन फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम (सीएसआर प्रोग्राम) को लागू करने के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों-ईएमआरएस के शिक्षकों के लिए दो दिवसीय फेस-टू-फेस क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनजातीय विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति और अमेजन के बीच सहयोग डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों और विद्यार्थियों को सशक्त बनाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान दशक में इस पहल से दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के साथ डिजिटल संचार शुरू करने में मदद मिलेगी। 

श्री मुंडा ने कहा कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम से काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा, "फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के जनजातीय विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर जागरूकता पैदा करने में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में काम करेगा।"

चरण 1 में, 28 और 29 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली के यंग मेंस क्रिश्चियन एसोशिएशन ऑडिटोरियम, में दो दिवसीय फेस-टू-फेस प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। उद्देश्यों में से एक यह है कि अमेज़न फ्यूचर इंजीनियर (एएफ़ई) कार्यक्रम को 6 राज्यों, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना में लगभग 54 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में कंप्यूटर लैब सहित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तक पहुंच वाले स्कूलों में और स्थिर सक्रिय इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध कराना है। 

कोर्स मॉड्यूल में कंप्यूटर साइंस फंडामेंटल, कोडिंग का परिचय, लॉजिकल सीक्वेंसिंग, लर्निंग लूप्स, कोड डॉट ओआरजी जैसे ओपन सिक्योर सोर्स प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए ब्लॉक प्रोग्रामिंग, टेक स्पेस पर चर्चा के लिए क्लास चैट सेशन, विभिन्न तकनीकी पहल आदि शामिल होंगे।

आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी विज्ञान प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग गणित-एसटीईएम शिक्षा में भविष्य के करियर के लिए विद्यार्थियों की तैयारियों के शुरुआती प्रदर्शन को सक्षम बनाएगी। लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन (एलएलएफ) एक परोपकारी संगठन है जो 'अमेज़ॅन फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम' के लिए काम कर रहा है जो एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए कम्प्यूटेशनल कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में अद्वितीय है।

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यशाला एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में कंप्यूटर विज्ञान की क्षमता के बारे में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ हमारे स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण आईटी शिक्षा तक पहुंच बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में काम करेगी।

 

Tags: Arjun Munda , Union Minister for Tribal Affairs , Bharatiya Janata Party , BJP , Ministry of Tribal Affairs , MoTA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD