Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, ग्रामीण और अर्ध-ग्रामीण क्षेत्र इस सरकार की प्राथमिकता में ऊपर हैं

उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले की एक दिशा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, किसी भी केंद्रीय योजना के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Amroha, Uttar Pradesh, DISHA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमरोहा (उत्तर प्रदेश) , 28 Dec 2022

Last updated on: Dec 28, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज इंगित किया कि ग्रामीण और अर्ध-ग्रामीण क्षेत्र इस सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर हैं। 

उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले की एक दिशा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने जिला कलेक्टरों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को कहा कि उन्हें हमेशा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ग्रामीण भारत में सरकारी योजनाओं की पहुंच तथा उपयोग को अधिकतम करने की अपील को ध्यान में रखना चाहिए जिससे कि कोई इससे वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कई अवसरों पर दोहराया है कि किसी भी केंद्रीय योजना के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

यह बताते हुए कि पिछले आठ वर्षों में, प्रधानमंत्री श्री मोदी की कल्याणकारी योजनाएं बिना किसी वोट बैंक पर विचार किए सर्वाधिक जरुरतमंदों तक पहुंची हैं, डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्री मोदी को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘ देश ने 100 प्रतिशत लाभार्थियों को कवर करने का संकल्प लिया है। जब योजनाओं का 100 प्रतिशत कवरेज होता है तो तुष्टि की राजनीति का अंत हो जाता है। उसके लिए कोई भी जगह नहीं बचती।‘‘

डॉ. जितेंद्र सिंह ने विकास कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया और किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से बिना कोई समझौता किए परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए नई प्रौद्योगिकीयों तथा नवोन्मेषणों को अपनाने की आवश्यकता रेखांकित की।

अमरोहा के डीएम श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी ने विभिन्न सेक्टरों में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न सीएसएस योजनाओं पर प्रस्तुति दी जिसमें पीएमजेएसवाई, पीएमएवाई-ग्रामीण और शहरी, एसबीएम-ग्रामीण, अमृत सरोवर, बैक टू विलेज स्कीम की स्थिति, कृषि, बागवानी, पशु पालन एवं भेड़ पालन, लाभार्थी केंद्रित योजनाएं, आयुष्मान भारत- सेहत, आरबीएसके, पीएमबीजेएके, अन्य सामाजिक सुरक्षा स्कीम ( पेंशन/छात्रवृत्ति ), रोजगार सृजन योजनाएं आदि जैसी परियोजनाओं की वित्तीय तथा वास्तविक प्रगति शामिल हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जब श्री मोदी ने 2014 में कार्यकाल ग्रहण किया था, तब देश की लगभग आधी जनसंख्या शौचालयों, आवास, टीकाकरण, बिजली कनेक्शन तथा बैंक खातों जैसी सुविधाओं से वंचित थी। उन्होंने कहा कि सबका प्रयास के साथ, केंद्र सरकार पिछले आठ वर्षों के दौरान कई योजनाओं को 100 प्रतिशत संतुष्टता के निकट लाने में सक्षम रही है। डॉ. सिंह ने कहा कि अमृत कालम के अगले 25 वर्षों में भारत को विश्व का एक अग्रणी राज्य बनाने का एक नया संकल्प है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने ग्रामीण विद्युतीकरण के लिए व्यापक स्तर पर सौर ऊर्जा कनेक्शन लेने के लिए जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन प्रतिनिधियों के उनके क्षेत्र में आने पर उनके संपर्क में रहने तथा तथा लोगों को इन योजनाओं के लाभों के बारे में जागरुक कराने के भी निर्देश दिए।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Amroha , Uttar Pradesh , DISHA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD