Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

द्रौपदी मुर्मू ने श्रीशैलम मंदिर में की पूजा-अर्चना

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Srisailam Temple, Andhra Pradesh, Kurnool
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आंध्र प्रदेश , 26 Dec 2022

Last updated on: Dec 26, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में श्रीशैलम मंदिर में पूजा-अर्चना की और विभिन्न विकास कार्यो की आधारशिला रखी। एक हेलीकॉप्टर द्वारा हैदराबाद से सुन्नीपेंटा हेलीपैड पर पहुंचने पर आंध्र प्रदेश के बंदोबस्ती मंत्री कोट्टू सत्यनारायण, वित्त मंत्री बुगना राजेंद्रनाथ, स्थानीय विधायक शिल्पा चक्रपाणि रेड्डी और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 

वहां से राष्ट्रपति सड़क मार्ग से श्रीशैलम मंदिर पहुंची। हैदराबाद से राष्ट्रपति के साथ तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी भी श्रीशैलम पहुंचे। मंदिर में आंध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री आर के रोजा, अन्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी की। 

पुजारियों और मंदिर के अधिकारियों ने उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। उन्होंने रत्नागरभा गणपति स्वामी मंदिर में दर्शन किए। बाद में राष्ट्रपति ने श्रीशैलम मल्लिकार्जुन स्वामी का रुद्राभिषेक किया और ब्रमराम्बिका देवी का कुमकुमारचना किया। उन्होंने श्रीशैलम मंदिर के विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। 

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की तीर्थ यात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (प्रशाद) योजना के राष्ट्रीय मिशन के तहत 43 करोड़ रुपये के कार्य शुरू किए गए। उन्होंने श्रीशैलम में श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्र का भी दौरा किया। मुर्मू ने बाद में पांच दिवसीय शीतकालीन प्रवास के लिए हैदराबाद वापसी की।

इससे पहले वह विशेष विमान से शमशाबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंची थीं और बाद में हेलीकॉप्टर से श्रीसैलम के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर श्रीशैलम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर के अधिकारियों ने व्यवस्था के तहत भक्तों के लिए दर्शन बंद कर दिए थे और यातायात को दूसरी ओर डायवर्ट कर दिया था।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Srisailam Temple , Andhra Pradesh , Kurnool

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD