Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

चिट्ठियां, गुलाब, रोमांस: जब रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा कर रहे थे डेटिंग

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Riteish Deshmukh, Genelia D
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Dec 2022

Last updated on: Dec 24, 2022, 00:00 IST

बॉलीवुड जोड़ी रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने अपने रिश्ते के शुरूआती सालों को याद किया और बताया कि कैसे उन्होंने एक-दूसरे को दिए हुए पुराने गिफ्ट्स को अभी तक संभालकर रखे हुए है। रितेश और जेनेलिया की मुलाकात 2002 में आई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर हुई थी। 

3 फरवरी, 2012 को शादी के बंधन में बंधने से पहले उन्होंने लगभग 9 साल तक डेट किया। एक-दूसरे को दिए गए पहले तोहफे के बारे में बात करते हुए रितेश ने कहा, उनके पास अब भी वह तोहफा है। मैंने उन्हें एक गुलाब दिया, जिसे जेनेलिया ने एक किताब में संभालकर रखा हुआ है। 

20 साल हो गए हैं और हमारे पास अभी भी है। उन्होंने आगे कहा, जब हम डेटिंग कर रहे थे तो वीडियो कॉल जैसी कोई चीज नहीं थी और आउटडोर शूट के दौरान कॉल और मैसेज करना बहुत महंगा होता था। मैं 30 दिनों के लिए न्यूयॉर्क में था और वह सउछ इंडस्ट्री की ज्यादातर फिल्में कर रही थीं, इसलिए हम हर दिन एक-दूसरे को लेटर लिखने का फैसला किया। 

हमने 30 दिनों तक एक-दूसरे को लेटर लिखा, जो उनके पास अभी भी हैं। अपनी फिल्म 'मस्ती' के एक वेडिंग सीक्वेंस को याद करते हुए रितेश ने कहा, एक वेडिंग सीक्वेंस था, जहां हम दोनों दूल्हा-दुल्हन के रूप में तैयार हुए थे, इसलिए हम वैनिटी में गए और कुछ तस्वीरें क्लिक कीं, क्योंकि हमें नहीं पता था कि हम असल जिंदगी में कभी शादी कर पाएंगे। 

मुझे आज भी वह समय याद है, जब मैंने जेनेलिया के गले में मंगलसूत्र पहनाया था, यह एक सपने जैसा लग रहा था। रितेश और जेनेलिया अपनी फिल्म 'वेद' के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर आए। 'द कपिल शर्मा शो' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Riteish Deshmukh , Genelia D'Souza

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD