Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

अब के एल राहुल के हाथ में लगी चोट

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Vikram Rathour, KL Rahul, India, Bangladesh, India Vs Bangladesh, 2nd Test
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ढाका , 21 Dec 2022

Last updated on: Dec 21, 2022, 00:00 IST

ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत को अपनी पहली पसंद के दोनों सलामी बल्लेबाजो के बिना उतरना पड़ सकता है। उसकी वजह यह है कि मैच की पूर्वसंध्या पर नेट्स में बल्लेबाजी करते समय के एल राहुल के हाथ में चोट लग गई है। वहीं भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने संकेत दिया है कि राहुल की चोट गंभीर नहीं है, हालांकि उन्होंने पुष्टि नहीं की कि राहुल मैच खेलेंगे या नहीं।

राठौर ने मैच से पहले प्रेस कांफ्ऱेंस में कहा, "चोट गंभीर नहीं दिख रही है। ऐसा लगता है कि वह ठीक हैं। डॉक्टर चोट को देख रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएंगे।" संयोग से राठौर ही राहुल को थ्रो डाउन कर रहे थे जब उन्हें नेट्स सत्र के अंत में हाथ पर चोट लगी। उन्हें चोट वाली जगह पर रगड़ते हुए देखा गया और टीम डॉक्टर ने उनका इलाज किया।

रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में राहुल भारत के कप्तान भी हैं। रोहित अंगूठे में चोट के कारण चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट से बाहर रहे थे और इस चोट से पूरी तरह से उबरने में नाकाम रहने के बाद ढाका टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। रोहित को यह चोट टेस्ट सीरीज से पहले खेली गई वनडे सीरीज के दौरान लगी थी।

अगर गुरुवार को राहुल उपलब्ध नहीं रहते हैं तो उपकप्तान चेतेश्वर पुजारा कप्तानी संभाल सकते हैं और अभिमन्यु ईश्वरन को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है, जो शुरू में रोहित के स्टैंडबाय के रूप में दल में आए थे। भारत ए के बांग्लादेश के दौरे पर अभिमन्यु का प्रदर्शन लाजवाब रहा था, इसी की बदौलत उनको भारतीय टीम का बुलावा आया। 

कुछ दिन पहले ही विजय हजारे ट्रॉफी में सर्विसेज के खिलाफ बंगाल के लिए वनडे शतक लगाकर आए अभिमन्यु ने कॉक्स बाजार और सिलहट में बांग्लादेश ए के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबलों में लगातार शतक जड़े। हाल के ह़फ्तों में भारतीय खिलाड़ियों को लगी चोटों की फेहरिस्त में राहुल नया नाम है।

जसप्रीत बुमराह पीठ में स्ट्रेस फ्ऱैक्च र के कारण लंबे समय से अनुपस्थित हैं, जबकि सात खिलाड़ियों को विभिन्न कारणों से वनडे सीरीज से बाहर रखा गया था, जिसमें पहली पसंद के टेस्ट खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी शामिल थे। भारत को वनडे सीरीज में 1-2 से हार मिली और चटगांव में 188 रन की जीत के बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 बढ़त बनाए हुए है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Vikram Rathour , KL Rahul , India , Bangladesh , India Vs Bangladesh , 2nd Test

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD