Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवाएं-2022 बैच के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता की

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Indian Audit & Accounts Services
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 20 Dec 2022

Last updated on: Dec 20, 2022, 00:00 IST

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राष्ट्रीय लेखापरीक्षा तथा लेखा अकादमी चौड़ा मैदान शिमला में भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा (आई.ए.एंड ए.एस.) के 2022 बैच के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवसाय को अपनाने से पहले एक अच्छा इंसान बनकर हम समाज, राष्ट्र और विशेष रूप से समाज के सबसे कमजोर वर्ग को अपनी सर्वश्रेष्ठ सेवाएं प्रदान कर सकते हैं।

राज्यपाल ने सामूहिक कार्य भावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम एक टीम की तरह कार्य करते हुए अपनी भूमिका प्रभावी रूप से निभा सकते हैं। इसलिए हमें ‘मैं’ की भावना को त्याग कर ‘हम’ की भावना से कार्य करने की आवश्यकता है। एक टीम का हिस्सा बन कर बेहतर परिणाम अर्जित किए जा सकते हैं।

आई.ए.एंड ए.एस. के प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए राज्यपाल ने उनसे आजीवन सीखने की भावना से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से उन्हें यह अवसर मिला है और इस जिम्मेदारी को समझते हुए समाज के कमजोर वर्गों के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्वयं को एक अच्छा इंसान बनाने पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि एक अच्छा इंसान ही अच्छी सेवाएं प्रदान कर सकता है।

श्री आर्लेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की युवा शक्ति को आधार मान कर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि अमृत काल में कुशल युवा पीढ़ी को राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सेवा के प्रति अपने समर्पण और प्रतिबद्धता के माध्यम से अधिकारियों ने शासन और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया है। 

लोकतंत्र की एक बहुत ही महत्वपूर्ण संस्था में वरिष्ठ पदों पर आसीन अधिकारी मुख्य रूप से राजस्व बढ़ाने और उन्हें विधायिका द्वारा अनिवार्य रूप से व्यय संबंधी कार्यों पर कड़ी निगरानी रखते हैं। उन्हें हिमाचल प्रदेश की विविधता को अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने अकादमी के डिजिटल पुस्तकालय का भी शुभारंभ किया।इस अवसर पर, आई.ए.एंड ए.एस. प्रशिक्षुओं ने राज्यपाल को अपना परिचय दिया और सेवाओं में शामिल होने के अपने उद्देश्य से अवगत करवाया।इस अवसर पर राष्ट्रीय लेखापरीक्षा एवं लेखा अकादमी, शिमला के महानिदेशक मनीष कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया और 2022 के नए बैच के लिए दो वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। 

उन्होंने नेतृत्व के गुण, नवाचार, विचारों और अच्छे इंसान के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इस बैच में भूटान और मालदीव से चार अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी भी हैं। उन्होंने कहा कि इस अकादमी में कई वर्षों से भूटानी प्रतिभागी हिस्सा रहे हैं, लेकिन यह पहली बार है कि जब मालदीव के महालेखा परीक्षक के दो अधिकारी इस प्रतिष्ठित पाठ्यक्रम में शामिल हुए हैं।

इससे पहले 2021 बैच की राधिका सूरी ने नए प्रशिक्षु अधिकारियों का स्वागत किया।प्रशासन के निदेशक नवीन सिंघवी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।प्रधान महालेखाकार सुशील कुमार, केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी, अकादमी के संकाय सदस्य, 2021 और 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारी, अकादमी के परिवार जन और कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Indian Audit & Accounts Services

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD