Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल

 

पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस थाने पर आतंकवादियों का कब्जा

Crime News World, Crime News, Pakistan, Khyber Pakhtunkhwa, KP, Terrorist, Counter Terrorism Department, CTD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 19 Dec 2022

Last updated on: Dec 19, 2022, 00:00 IST

हिरासत में लिए गए आतंकवादियों के एक समूह ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में स्थित बन्नू शहर में एक पुलिस थाने पर कब्जा कर लिया है और जांचकर्ताओं को बंधक बना लिया। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार देर शाम तक जारी रहे बन्नू गतिरोध में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के स्पेशल असिस्टेंट बैरिस्टर मुहम्मद अली सैफ ने दावा किया कि स्थिति नियंत्रण में है। सुरक्षा बलों ने एक अभियान शुरू किया था। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) द्वारा चलाए जा रहे सुविधा केंद्र में हिरासत में लिए गए आतंकवादी लॉकअप से बाहर निकलने में कामयाब रहे और सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना लिया।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि आतंकवादियों ने परिसर पर कब्जा कर लिया और सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की, जिसमें एक पुलिसकर्मी और एक सैनिक घायल हो गए। सूत्र ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और बंधकों को छुड़ाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, छावनी क्षेत्र को सील कर दिया गया है और निवासियों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है। इससे पहले, सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों के साथ बातचीत चल रही है, जबकि एक ऑपरेशन के लिए पाकिस्तानी सेना और पुलिस के कमांडो तैनात किए गए हैं।

बन्नू के एक निवासी ने कहा कि छावनी क्षेत्र में गोलियों और विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर परस्पर विरोधी खबरें साझा की गईं, जिसमें कई यूजर्स ने दावा किया कि आतंकवादियों ने सीटीडी पर बाहर से हमला किया था। हालांकि, सैफ ने ऐसी खबरों का खंडन किया और कहा कि हिरासत में लिए गए कुछ 'बदमाशों' ने सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश की थी।

वीडियो क्लिप भी वायरल हुई, जिसमें एक आतंकवादी की बंदूक की नोक पर एक सुरक्षा अधिकारी है। आतंकवादी ने अफगानिस्तान के लिए सुरक्षित मार्ग की मांग की और मांग पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य कथित आतंकवादी, जिसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था, को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि आठ से दस सुरक्षाकर्मी उनकी कैद में हैं।

 

Tags: Crime News World , Crime News , Pakistan , Khyber Pakhtunkhwa , KP , Terrorist , Counter Terrorism Department , CTD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD