Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पूर्वोत्तर में 8 साल में उग्रवाद की घटनाओं में 74 फीसदी की कमी : अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Shillong
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिलांग , 18 Dec 2022

Last updated on: Dec 18, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि पिछले 8 सालों में पूर्वोत्तर क्षेत्र में उग्रवाद की घटनाओं में 74 फीसदी की कमी आई है, सुरक्षा बलों पर हमलों की घटनाओं में 60 फीसदी की कमी आई है और नागरिकों की मृत्यु में 89 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि विभिन्न संगठनों के लगभग 8,000 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है और मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। 

नॉर्थ ईस्ट काउंसिल (एनईसी) की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले पूर्वोत्तर से अफस्पा (सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम) को हटाने की मांग होती थी, लेकिन अब यह मांग नहीं उठती है, बल्कि केंद्र इसे हटाने के लिए कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि अब असम का 60 प्रतिशत क्षेत्र, नागालैंड के सात जिले, मणिपुर और त्रिपुरा और मेघालय के छह जिलों के 15 पुलिस थाने पूरी तरह से अफस्पा मुक्त हो गए हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश के केवल एक जिले में अफस्पा को हटाया जाना बाकी है।

उन्होंने कहा, "ये बड़ी उपलब्धियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुई हैं। शांति के बिना विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य की संस्थाओं में प्रगति असंभव है। मोदी के कार्यकाल में 2019 में नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा, 2020 में रियांग (ब्रू) और बोडो समझौता और 2021 में कार्बी समझौते पर सहमति बनी।"

उन्होंने दावा किया कि असम-मेघालय और असम-अरुणाचल अंतर्राज्यीय सीमा विवाद भी लगभग समाप्त हो गया है और शांति बहाली से पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास के पथ पर आगे बढ़ा है।शाह ने कहा कि पहले पूर्वोत्तर को आवंटित धन निचले स्तर तक नहीं पहुंचता था, लेकिन मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गांवों में धन पहुंच रहा है और विकास के लिए उपयोग किया जा रहा है और यह एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा पूर्वोत्तर को प्राथमिकता दी है, मोदी ने पिछले 8 वर्षो में 50 से अधिक बार क्षेत्र का दौरा किया है, जबकि केंद्रीय मंत्रियों ने 400 से अधिक बार क्षेत्र का दौरा किया है। बुनियादी ढांचे में सुधार के कारण पूर्वोत्तर में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ी हैं, साथ ही कई छोटे उद्योग, शैक्षणिक संस्थान और खेल से जुड़े संस्थान भी खुले हैं।

शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर राज्यों की हर राजधानी को सड़क, ट्रेन और हवाई संपर्क से जोड़ने की परियोजना भी शुरू की है। आठ साल पहले तक पूरा पूर्वोत्तर केवल बंद, हड़ताल, बम विस्फोट और गोलीबारी के लिए जाना जाता था और विभिन्न उग्रवादी समूहों की गतिविधियों के कारण क्षेत्र के लोग शांति से नहीं रह सकते थे।

एनईसी की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों, कई पूर्वोत्तर राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Shillong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD