Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

मलेशिया में भूस्खलन में 13 की मौत

Hadsa World, Hadsa, Malaysia, Landslide, Malaysia Landslide, Landslide In Malaysia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुआलालंपुर , 16 Dec 2022

Last updated on: Dec 16, 2022, 00:00 IST

मलेशिया के सेलांगोर राज्य में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने दमकल और बचाव विभाग के हवाले से बताया कि भूस्खलन क्षेत्र के एक पॉपुलर कैंप साइट पर हुआ। 

इस आपदा में 60 लोगों को बचाया जा चुका है। सेलांगोर राज्य के अग्निशमन और बचाव विभाग के प्रमुख नोराजम खामिस ने कहा कि फंसे हुए लोगों की तलाश और बचाव के प्रयास जारी हैं, जिनमें कम से कम 12 टीमें जीवित बचे लोगों की तलाश कर रही हैं। इससे पहले विभाग ने अनुमान लगाया था कि आपदा के समय 79 लोग फंसे हुए थे। 

लेकिन मलेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बाद में कहा कि माना जा रहा है कि 92 लोग फंसे हुए हैं। इस बीच प्रधान मंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि वह बाद में साइट का दौरा करेंगे और सभी संबंधित सरकारी निकायों को रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने का आदेश दिया है। 

मलेशियाई राष्ट्रीय समाचार एजेंसी बरनामा के अनुसार, वर्तमान में के9 ट्रैकर डॉग यूनिट, सेंटोसा, अम्पांग, पांडन, कोटा आंगरिक, कजांग दान अंडालस फायर एंड रेस्क्यू स्टेशनों से इमरजेंसी मेडिकल रेस्क्यू सर्विस और विशेष सामरिक अभियान और बचाव टीम की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

देश के मौसम विभाग के अनुसार देश वर्तमान में पूर्वोत्तर मानसून की चपेट में है। सेलांगोर सहित कई राज्यों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है।

 

Tags: Hadsa World , Hadsa , Malaysia , Landslide , Malaysia Landslide , Landslide In Malaysia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD