Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को है कोलकत्ता से खास लगाव

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Rani Mukerji, 28th Kolkata International Film Festival
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Dec 2022

Last updated on: Dec 15, 2022, 00:00 IST

28वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करने जा रहीं हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने कहा कि कोलकाता की यात्रा हमेशा उनके लिए खास होती है क्योंकि ये उनके बचपन की यादें ताजा कर देती है। रानी मुखर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए यात्रा करेंगी।

रानी पिछले कई सालों से यहां मुख्य अतिथि के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रही हैं। इस बार रानी के करियर को लेकर एक खास तरह का जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान कुछ पलों को याद करते हुए रानी ने कहा, "कोलकत्ता आना मेरे लिए हमेशा ही बहुत खूबसूरत एहसास होता है। 

मेरे लिए कोलकत्ता मेरे बचपन और सिनेमा से जुडा हुआ है।" इसके साथ ही रानी मुखर्जी ने आगे कहा, "कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ने सत्यजीत रे, ऋत्विक घटक, मृणाल सेन और कई बंगाली कलाकारों और तकनीशियनों जैसे फिल्म निमार्ताओं की विरासत का जश्न मनाया है। 

इन सभी ने सिनेमा की दुनियां में अपना बहुत ही शानदार योगदान दिया है।" अभिनेत्री ने अपनी बात रखते हुए कहा, "इस बार मेरे करियर का जश्न मनाया जा रहा है जो कि मेरे लिए काफी गर्व की बात है और इसके लिए मुझे बहुत खुशी हो रही है।"

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Rani Mukerji , 28th Kolkata International Film Festival

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD