Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

शतक को लेकर चिंतित नहीं था : चेतेश्वर पुजारा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, IND Vs BAN, 1st Test, Test Series, Cheteshwar Pujara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चटगांव , 14 Dec 2022

Last updated on: Dec 14, 2022, 00:00 IST

तीन साल से अधिक समय से शतक की तलाश में लगे अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा मात्र 10 रन से शतक बनाने से चूक गए लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन बुधवार को उन्होंने कहा कि वह शतक को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं थे। 203 गेंदों में 90 रन की शानदार पारी खेलने वाले पुजारा ने दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं शतक को लेकर चिंतित नहीं था।" 

जनवरी 2019 के बाद से पहली बार पुजारा अपने शतक के करीब पहुंच रहे थे लेकिन वह अपना 19वां टेस्ट शतक पूरा नहीं कर पाए। पुजारा ने कहा, "मैंने जिस तरह बल्लेबाजी की और पिच को देखते हुए यह बल्लेबाजी के लिए आसान पिच नहीं थी लेकिन मैंने आज जैसे बल्लेबाजी की उससे मैं खुश हूं।

कई बार आप तीन अंकों के आंकड़े पर अपना ध्यान लगाने लगते हैं लेकिन खेल में सबसे जरूरी यह है कि जब आप खेलते हैं और टीम को ऐसी स्थिति में ले आते हैं जहां आपके पास जीतने का मौका हो तो वह सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है।" 

पुजारा ने श्रेयस अय्यर (नाबाद 82) के साथ पांचवें विकेट के लिए 149 रन की साझेदारी की और दिन की समाप्ति पर भारत को 90 ओवर में 278/6 के सुरक्षित स्कोर पर पहुंचा दिया। पुजारा को उम्मीद है कि भारत 350 का आंकड़ा पार करेगा और भारतीय गेंदबाज पिच के टर्न और उछाल का फायदा उठा पाएंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , IND Vs BAN , 1st Test , Test Series , Cheteshwar Pujara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD