Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में राहुल के साथ अभिमन्यु ईश्वरन की ओपनिंग करने की संभावना नहीं : दिनेश कार्तिक

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, KL Rahul, Shubman Gill, Test Series, IND Vs BAN, India, Bangladesh, India Vs Bangladesh, Abhimanyu Easwaran, Dinesh Karthik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Dec 2022

Last updated on: Dec 13, 2022, 00:00 IST

अभिमन्यु ईश्वरन को चोटिल रोहित शर्मा की जगह बुधवार से चटगांव में शुरू होने वाले बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। लेकिन सीनियर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को लगता है कि सलामी बल्लेबाज को खेलने का मौका नहीं मिलेगा। अभिमन्यु एक क्लासिकल बल्लेबाज हैं, जो घरेलू सीजन में बंगाल के लिए खेलते हैं। 

पिछले कुछ सीजन में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित कर रहे थे। उन्हें कुछ श्रृंखलाओं के लिए अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया था। जनवरी 2021 में, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के लिए पांच अतिरिक्त खिलाड़ियों में से एक के रूप में चुना गया था। 2019-2021 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए चार अतिरिक्त खिलाड़ियों में से एक के रूप में नामित किया गया था।

हालांकि, प्रतिभाशाली दाएं हाथ के बल्लेबाज के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना नहीं है क्योंकि कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल के शुभमन गिल के साथ पारी की शुरूआत करने की संभावना है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कार्तिक के हवाले से कहा, "अभिमन्यु ईश्वरन पिछले कुछ समय से सर्ट में बेहतर रहे हैं। उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है और अब उन्हें मौका मिला है। 

वह केएल राहुल और शुभमन गिल की वजह से प्लेइंग इलेवन में नहीं खेल सकते हैं। निश्चित रूप से उन्हें आगे मौका मिलेगा।" कार्तिक ने कहा कि अभिमन्यु ईश्वरन काफी मेहनती खिलाड़ी हैं और वह चयन के लिए दरवाजा खटखटाते रहेंगे। कार्तिक ने कहा, "उसके पिता ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास देहरादून में शानदार मैदान है, वहां की काफी अच्छी यादें हैं। 

उन्होंने बहुत मेहनत की है, मैंने उन्हें देखा है। मैंने उनके साथ खेला है, उनके साथ अभ्यास किया है। मैंने देखा है वह कितनी मेहनत करते हैं।" अभिमन्यु ईश्वरन ने अब तक प्रथम श्रेणी के 70 मैचों में 43.22 की औसत से 4841 रन बनाए हैं, जिसमें 15 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। बंगाल के कप्तान का सर्वाधिक स्कोर 233 है और उन्होंने लिस्ट-ए और घरेलू टी20 मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , KL Rahul , Shubman Gill , Test Series , IND Vs BAN , India , Bangladesh , India Vs Bangladesh , Abhimanyu Easwaran , Dinesh Karthik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD