Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉट बोलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए तीसरे पेसर के रूप में चुना

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Scott Boland, Test Series, Australia, South Africa, Australia Vs South Africa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रिस्बेन , 13 Dec 2022

Last updated on: Dec 13, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉट बोलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गाबा में शनिवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए तीसरे पेसर के रूप में चुना है। कोच एंर्डयू मैकडोनाल्ड ने यह पुष्टि की है। बोलैंड को माइकल नीसर के मुकाबले प्राथमिकता दी गयी है। बोलैंड और नीसर दोनों को वेस्ट इंडीज के खिलाफ एडिलेड ओवल में दिन-रात्रि टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया था जिसे मेजबान टीम ने जीतकर सीरीज अपने नाम की थी। 

ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच चोटिल पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में जीता था। दोनों ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और जब बात एक गेंदबाज को चुनने की बारी आयी तो ऑस्ट्रेलियन टीम प्रबंधन ने बोलैंड को नीसर पर प्राथमिकता दी। हेजलवुड के अनुपस्थित होने के बाद बोलैंड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे पेसर के रूप में कमिंस और स्टार्क के जोड़ीदार बनेंगे।

मैकडोनाल्ड ने ब्रिस्बेन के लिए टीम की रवानगी से पहले संवाददाताओं से कहा, "उम्मीद करते हैं कि स्कॉट गाबा में तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में उतरेंगे। यह लाइन अप है और स्कॉट ने कुछ भी गलत नहीं किया है।" उन्होंने कहा, "इस समय उनका रिकॉर्ड अद्भुत है, इसलिए वह यह स्थान लेंगे। गेंदबाजी लाइन अप में कमिंस, स्टार्क और बोलैंड रहेंगे। 

आलराउंडर कैमरून ग्रीन और ऑफ स्पिनर नाथन लियोन उन्हें सहयोग करेंगे।" बोलैंड ने एडिलेड में लाइट्स में एक रोमांचक ओवर में तीन विकेट झटके थे और कम से कम 20 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में उनका सर्वश्रेष्ठ औसत (10.33) और स्ट्राइक रेट (30.6)है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Scott Boland , Test Series , Australia , South Africa , Australia Vs South Africa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD