Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

ये सीरीज जीत उस बड़ी तस्वीर का हिस्सा है, जिसे हम हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं : बेन स्टोक्स

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ben Stokes
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुल्तान , 13 Dec 2022

Last updated on: Dec 13, 2022, 00:00 IST

मुल्तान में पाकिस्तान पर दूसरे टेस्ट में 26 रनों से जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि उन्हें इंग्लैंड के पुनरुद्धार का नेतृत्व करते हुए 'बहुत सम्मानित और विशेष' महसूस हो रहा है। पाकिस्तान को रावलपिंडी और मुल्तान में हराते हुए इंग्लैंड ने एक मैच शेष रहते सीरीज को अपने नाम कर लिया है।

यह 17 साल बाद इंग्लैंड का पहला पाकिस्तान दौरा था और इससे पहले पाकिस्तान में खेले गए 24 मैचों में इंग्लैंड केवल दो मैचों में जीत दर्ज कर पाया था। अप्रैल में जो रूट की जगह कप्तानी का पद संभालने वाले स्टोक्स के नेतृत्व में इंग्लैंड ने नौ में से आठ टेस्ट मैच जीते हैं। स्टोक्स ने दूसरे टेस्ट के बाद स्काई स्पोर्ट्स से कहा, "(भारतीय) उपमहाद्वीप क्रिकेट खेलने (और मैच जीतने) के लिए एक कठिन स्थान है। 

हम जानते हैं कि इस ह़फ्ते हमने क्या हासिल किया है। यह कुछ अनसुना नहीं है लेकिन ऐसा बहुत कम बार होता है और विशेषकर किसी इंग्लैंड टीम से।" स्टोक्स ने आगे कहा, "हम इसे पूरी तरह महसूस करेंगे। हम समझते हैं कि इस सप्ताह यह कितनी खास उपलब्धि है, लेकिन जैसा कि हम कहते रहते हैं, ये सीरीज जीत और ये जीत उस बड़ी तस्वीर का हिस्सा हैं जिसे हम हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "जब मुझे पहली बार यह पद मिला था, तो मैं बस आकर कुछ चीजों को बदलने और एक अलग दिशा में ले जाने की कोशिश करना चाहता था। जब मैं पद पर आया तो हम परिणामों पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे थे और ना ही बड़ी तस्वीर और उस तरह की चीजों पर, लेकिन (कप्तानी की) शुरूआत करने के लिए ये एक अद्भुत नौ मैच रहे है।"

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान ने कहा कि वह इस समूह का हिस्सा होकर बहुत सम्मानित और बहुत ही सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उनके अनुसार न केवल खिलाड़ी बल्कि बैकरूम स्टाफ और हर कोई जो टीम के साथ काम करता है - एक ही रास्ते पर है। इंग्लैंड को मुल्तान में अपनी जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। 

आखिरकार चौथी पारी में पाकिस्तान को 328 पर समेटकर उन्होंने मैच को अपने नाम किया। स्टोक्स ने कहा कि वे विजेता बनने के योग्य थे और सऊद शकील और मोहम्मद नवाज की छठे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी को छोड़कर अधिकांश मैच के लिए नियंत्रण में महसूस कर रहे थे। 

स्टोक्स ने कहा, "यहां हमें एक और चुनौती पेश की गई थी, जिसमें विकेट पिछले ह़फ्ते की तुलना में धीमे गेंदबाजों के पक्ष में थी, लेकिन जिस तरह से हमारे बल्लेबाजों ने मुश्किल परिस्थितियों में खुद को लागू किया वह शानदार था और हमने स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया।" उन्होंने आगे कहा, "इससे एक बार फिर पता चला कि हमारी गेंदबाजी लाइन अप कितनी बहुमुखी है।

इंग्लैंड में अनुकूल परिस्थितियों में गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं, लेकिन यहां आना और हमारी टीम ने पहले दो मैचों में धीमे विकेटों पर जो किया है वह काफी प्रभावशाली है।" स्टोक्स को उम्मीद है कि इस साल उनकी सफलता लाल गेंद के क्रिकेट के पतन की सारी बातों को खारिज कर देगी।

टेस्ट क्रिकेट के बारे में स्टोक्स ने कहा, "हम दुनिया में कहीं भी जाएं, हम चाहते हैं कि लोग क्रिकेट का आनंद लें, और जितना अधिक हम ऐसा कर सकते हैं - उतना ही अधिक टेस्ट क्रिकेट के पतन के बारे में बात करना बंद हो जाएगी, क्योंकि यह निश्चित रूप से सच नहीं है। इस तरह के दिन और इस तरह के टेस्ट मैच - और पिछले ह़फ्ते भी - वह है जिसके लिए आप जीते हैं, और आप इस तरह की चीजों का हिस्सा बनकर बहुत सम्मानित महसूस करते हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ben Stokes

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD